Breaking News

पूर्व ब्लाक प्रमुख व समाजवादी पार्टी के नेता ने थामा भाजपा का दामन 

 

खबर दृष्टिकोण

संदना/सीतापुर। विकासखंड मछरेहटा के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया रविवार को विकासखंड मछरेहटा के ग्राम अनोगी में मनीष सिंह के निजी निवास पर जनसंपर्क के दौरान भाजपा सांसद अशोक रावत ने समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह व उनके साथी बिहट निवासी संदीप सिंह के साथ रामगढ़ के ग्राम प्रधान व समाजवादी पार्टी के नेता नंदकिशोर यादव सहित हजारों की संख्या में अपने समर्थकों को भी भाजपा का गमछा पहनकर भारती जनता पार्टी में शामिल किया। प्रवीन सिंह काफी समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए थे और मछरेहटा ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में 76 मतों में से 64 मत पाकर विपक्षी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस समय उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी और मिश्रिख विधानसभा में समाजवादी पार्टी के रामपाल राजवंशी विधायक थे उसी समय से प्रवीण सिंह ने समाजवादी पार्टी का दमन थामा था। प्रवीण सिंह क्षत्रिय समाज से आते हैं और क्षेत्र में ठाकुरों में अच्छी पकड़ होने से क्षेत्रीय राजनीति में काफी उलट फेर कर सकते हैं वही रामगढ़ के ग्राम प्रधान नंदकिशोर यादव भी काफी सक्रिय नेता माने जाते हैं कई पंचवर्षीय नंदकिशोर यादव ने अपनी अच्छी छवि के चलते चुनाव जीतते आते हैं दोनों नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को अच्छा समर्थन मिल सकता है पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों व राष्ट्रवादी चिंतन व कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। उन्होंने कहा कि अब वह पूर्ण रूप से सक्रिय होकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे वही नंदकिशोर यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिना किसी जातिवाद बिना किसी भेदभाव के समान रूप से सभी लोगों को एक समान मानते हैं जो भी योजनाएं आती हैं बिना किसी भेदभाव के सबको योजनाओं का लाभ मिलता हैऔर जातिवादी न होकर पूर्ण रूप से सबका साथ और सबका विकास के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं चाहे वह किसी भी जात धर्म का हो सबको समान रूप से योजनाओं का लाभ मिल रहा है इन्हीं नीतियों के चलते हमने भाजपा का दामन थामा है भाजपा सांसद भाजपा सांसद अशोक कुमार रावत ने कहा आप दोनों का भाजपा परिवार में स्वागत है उन्होंने कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख व ग्राम प्रधान नंदकिशोर यादव सक्रिय राजनीति में है उनके आने से पार्टी को और अधिक लाभ होगा

 

इस मौके पर सांसद अशोक रावत ,विधायक रामकृष्ण भार्गव, मिश्रिख ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पांडे, प्रवीण सिंह, मनीष सिंह अनोगी ग्राम प्रधान, राणा प्रताप सिंह, आशीष सिंह, राजेंद्र पाल सिंह ,संदीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामगोपाल अवस्थी, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी, सियाराम, रामेंद्र सिंह, बीपी यादव ,दिलीप मिश्रा ,सीटू अवस्थी, राहुल सिंह मंडल उपाध्यक्ष भाजपा अजय सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, रणविजय सिंह सोनू, विशाल सिंह, सेन समर सिंह गोपाल समर सिंह, अशोक सिंह बड़े भैया ,अनु सिंह छोटी कोसौली प्रधान अतुल सिंह, जयप्रकाश सिंह ,शिव प्रकाश सिंह, संदीप कुमार सिंह, आशीष सिंह ,राकेश सिंह पूर्व एमएलसी, बबलू सिंह ,वीरू सिंह ,राहुल सिंह अनोगी उपस्थित रहे।

About Author@kd

Check Also

भाजपा मंडल अध्यक्ष और राजस्व टीम के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    खबर दृष्टिकोण संवाद   जौनपुर, बदलापुर। भाजपा के मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ल और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!