Breaking News

थाना हैदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार आरोपी गिरफ्तार

 

 

*ख़बर दृष्टिकोण। पीयूष दीक्षित ब्यूरो*

 

लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी गोला व थानाध्यक्ष सुनील मलिक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

ग्राम शहाबुद्दीनपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जेदारी के विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा-फसाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग कर रहे तीन युवकों—बृज बिहारी, सचिन कुमार और अनूप कुमार—को हिरासत में लिया। तीनों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस में कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने वर्ष 2017 के प्रकरण में वारंटी चल रहे रजनीश उर्फ शैलेन्द्र को परसेला गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से पेशी से बच रहा था।

इसी क्रम में तीसरे मामले में पुलिस ने धारा 137(2)/87 बीएनएसएस में वांछित प्रदीप कुमार को महेशपुर बाजार से दबोचा। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

About Author@kd

Check Also

दिल्ली धमाके के बाद अलर्ट, हैदराबाद पुलिस ने चेक किए दर्जनों वाहन

    खबर दृष्टिकोण संवाददाता   गोला गोकर्णनाथ, खीरी। दिल्ली के लालकिले के पास हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!