बालिकाओं व महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
*खबर दृष्टिकोण संवाददाता*
*लखीमपुर खीरी* मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बुधवार को कस्बा व थाना मैलानी के वार्ड नंबर 2 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों — 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन — की विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और राष्ट्रीय पोषण मिशन की जानकारी भी साझा की गई। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना, सुरक्षा के प्रति सजग करना और सरकारी योजनाओं से अधिकतम लाभ दिलाना रहा। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान का समर्थन व्यक्त किया।
