,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*तेज रफ्तार डम्फरों का कहेर सुबह इन्सान घर से निकला शामको घर सही सलामत पहुंच जाय तो इश्वर की कृपा मानों!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*खबर दृष्टिकोण*
*रिपोर्ट मो०अहमद चुनई!*
पुरवा-उन्नाव:अज्ञात वाहन की टक्कर से मार्ग दुर्घटना में अधेड़ की मौत से परिजनों में मचा कोहराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
प्राप्त विवरण के अनुसार बिंदा प्रसाद उम्र लगभग 52 वर्ष बीते बृहस्पतिवार लगभग शाम लगभग 8 बजे पुरवा से होकर अपने गांव ऊंचगांव किला साईकिल से घर जा रहा था जिसे तारन खेड़ा के समीप पुरवा उन्नाव राजकीय राज्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा लाए जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।परन्तु बिंदा प्रसाद की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी शारदा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पांच बेटियां जिसमें सभी का विवाह हो गया है जबकि एक बेटा जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष अभी अविवाहित है। सूचना पर पहुंची पुलिश ने शव को कब्जे में लेकर जरुरी लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक मृतक का पोस्टमार्टम हो चुका था और परिजन सायं शव को घर लेकर आ गये। मृतक का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। स्थानीय पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
