Breaking News

विद्या निकेतन के छात्रों ने ‘गोला खेल महोत्सव’ में लहराया परचम

 

*खबर दृष्टिकोण पंकज शुक्ला*

 

*गोला गोकर्णनाथ खीरी।* 15 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता ‘गोला खेल महोत्सव’ में वि. कु. स्मा. सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ–खीरी की क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टीम ने सेमीफाइनल में पब्लिक इंटर कॉलेज को हराया, जबकि रोमांचक फाइनल मुकाबले में किड यू.डी. की टीम को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विद्यार्थियों को विजेता शील्ड जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की गई।

इस खेल महोत्सव का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा 31 अक्टूबर 2025 से 14 नवंबर 2025 तक किया गया। महोत्सव में विभिन्न स्कूलों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और बेहतर खेल भावना का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी और बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने खेल मैदान में अनुशासन, टीमवर्क और उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

About Author@kd

Check Also

संपत्ति मूल्यांकन दर सूची पर आपत्तियों और सुझावों की सुनवाई 17 नवम्बर को

    कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी बैठक   खबर दृष्टिकोण आफताब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!