Breaking News

विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची हुई प्रकाशित

 

 

 

 

16 नवम्बर तक दर्ज कराई जा सकेगी आपत्तियां और सुझाव

 

खबर दृष्टिकोण

आफताब आलम अंसारी

 

 

ब्यूरो,कुशीनगर।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद कुशीनगर के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की सूचियों का आलेख्य प्रकाशन 10 नवम्बर 2025 को कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार गौर ने बताया कि जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्र — 229 खड्ढा, 330 पडरौना, 331 तमकुहीराज, 332 फाजिलनगर, 333 कुशीनगर, 334 हाटा तथा 335 रामकोला (अ.जा.) — की मतदेय स्थलों की सूचियाँ जारी कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि प्रकाशित की गई मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची संबंधित तहसील कार्यालयों, जिला निर्वाचन कार्यालय कुशीनगर तथा जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर नि:शुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध है।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को मतदेय स्थलों की प्रकाशित सूची के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत करना हो, तो वे 16 नवम्बर 2025 तक संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालय में अपनी लिखित आपत्ति या सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

About Author@kd

Check Also

संपत्ति मूल्यांकन दर सूची पर आपत्तियों और सुझावों की सुनवाई 17 नवम्बर को

    कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी बैठक   खबर दृष्टिकोण आफताब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!