Breaking News

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

 

 

पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के औजार, रस्सी की बरामद

घायल गौ तस्कर को सीएचसी में कराया गया भर्ती, जिला मेडिकल कॉलेज रेफर

खबर दृष्टिकोण – वीरेंद्र मिश्र ब्यूरो

खुटार (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव तुलापुर के किनारे नहर और गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई थी। जिसके बात हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ के अध्यक्ष अवनीश मिश्र कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए थे और मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया था और गौ हत्यारों की तलाश शुरू कर दी थी। 12 नवम्बर की रात थानाध्यक्ष आरके रावत के निर्देशन में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी तुलापुर से कोल्हूगढ़ा की ओर जा रहे खड़ंजा मार्ग पर तेल वाली पुलिया की नहर की पटरी से करीब 200 मीटर दूर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिस पर पुलिस ने उसको रोकने की कोशिश की। लेकिन उक्त व्यक्ति ने पुलिस पर तमंचा तानते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया। जिससे उसके पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुजीबुर्रहमान उर्फ नेता पुत्र मियाँ खां (35 वर्ष), निवासी ग्राम जादमपुर कला थाना खुटार जिला शाहजहांपुर बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में दबोच लिया। पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस और जानवर काटने वाले औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका ससुर छोटे पुत्र नवाब निवासी ग्राम केसरपुर थाना सेहरामऊ उत्तरी जनपद पीलीभीत लंबे समय से गौकशी का काम करता है और उसी ने उसे इस काम में शामिल किया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पांच अन्य साथियों जावेद उर्फ करिया, जफर, कमरूल, भूरे खां, छोटे पुत्र नवाब के साथ मिलकर आवारा गौवंशीय पशुओं को जंगल में पकड़कर रात में काटते हैं और उनका मांस बेचकर पैसे आपस में बांट लेते हैं। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि तीन दिन पहले भी उन्होंने तुलापुर के पास उसी स्थान के करीब 25 कदम की दूरी पर एक गौवंशीय पशु की हत्या की थी। उसने बताया कि मंगलवार रात भी वे लोग गौवंश को काटने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस पहुंच गई और वह पकड़ा गया। जबकि उसका साथी भूरे खां भागने में सफल रहा। बाकी तीन साथी गौवंश पकड़ने की व्यवस्था में लगे थे। पुलिस ने घायल मुजीबुर्रहमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार पर भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र उपनिरीक्षक अनुज चौधरी, ओमपाल सिंह व अन्य कांस्टेबल मौजूद रहे। उधर रात में पुलिस व गौ तस्करो में हुई मुठभेड़ की सूचना पर सीओ पुवायां प्रवीण मलिक भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की। उसके बाद एफएसएल टीम भी रात में ही मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

About Author@kd

Check Also

दिल्ली धमाके के बाद अलर्ट, हैदराबाद पुलिस ने चेक किए दर्जनों वाहन

    खबर दृष्टिकोण संवाददाता   गोला गोकर्णनाथ, खीरी। दिल्ली के लालकिले के पास हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!