Breaking News

बाल दिवस पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह सम्पन्न प्रतिभाशाली बच्चों महिलाओं और समाजसेवियों का हुआ गौरवपूर्ण सम्मान

 

 

*खबर दृष्टि कोण*

 

*संवाददाता सुभाष चंद्र*

 

 

लखनऊ,

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बाल दिवस के शुभ अवसर पर गोमतीनगर, लखनऊ में उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली बच्चों, महिलाओं, व्यापारी वर्ग एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने सहभागिता की। संगठन द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने की। इस अवसर पर प्राची पांडे, यासिर अजहर सिद्दीकी, अपर्णा मिश्रा, बलवीर मान, नवल कांत, अनुज तिवारी, अंशु दीक्षित, वरिष्ठ नागरिक रामकुमार पांडे, संदीप साहू, हरिओम दुबे, पारुल मोहन, मनु वैश्य, अरविंद मिश्रा, राम तिवारी, मनोज सिंह ठाकुर, अशोक विश्वकर्मा, रवी मोहन श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता, निर्मल यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विस्तार और पदोन्नति भी की गई। इसमें मीना भारती को महिला प्रकोष्ठ लखनऊ मंडल अध्यक्ष, नीतू वाजपेई को लखनऊ जिला प्रभारी तथा नेहा रस्तोगी को नगर अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया।

 

अपने संदेश में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने प्रतिभाशाली बच्चों, महिलाओं और समाजसेवियों को बधाई देते हुए कहा कि समाजहित में कार्य करने वालों के साथ संगठन सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

About Author@kd

Check Also

जीआरपी पुलिस लाइन में मना राष्ट्रीय एकता दिवस

    उपाधीक्षक जीआरपी हृषिकेश ने दिलाई एकता की शपथ, “रन फॉर यूनिटी 2025” में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!