खबर दृष्टिकोण
संदना/सीतापुर।विकास खण्ड गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत संदना में उपचुनाव संपन्न हुआ। शाम पांच बजे तक छ बूथों की 3917 वोट में से कुल 2188 वोट पड़े हैं।जिसका मतदान प्रतिशत लगभग 56% प्रतिशत रहा है। जिसमें से पुरुष 1222 व 966 महिला ने मतदान किया।बक्सा सील होने के बाद जमा करते वक्त एक वोट अतरिक्त अतिरिक्त बाक्स में मिली।
बताते चले कि पूर्व प्रधान गिरीश सिंह का 6 जून को बीमारी के चलते निधन होने से सीट खाली हो गयी थी।जिसके बाद जिलाधिकारी ने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए गांव के ही पन्च भगवती सिंह को प्रसंशक नियुक्त किया था।फिलहाल संदना उपचुनाव में 8 प्रत्याशी रहे जिसमे वर्तमान प्रशाशक प्रधान के पुत्र अखिलेश मिश्रा,भगवती प्रसाद,अस्वनी मिश्रा मनोज सिंह महिपाल ज्ञानेंद्र मिश्राव गिरीश सिंहः की बहू अनिता सिंह रही।
मौके पर मौजूद खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण जीत व एआरओ खण्ड शिक्षा अधिकारी पुष्प राज,एडीओ पंचायत मनोज सिंह,संदीप मिश्रा व सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में बक्सों को ब्लॉक परिसर के कमरे में बंद कर कमरे को सील करने की कार्यवाही की गई।