Breaking News

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का गोला तहसील पर प्रदर्शन राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

 

*खबर दृष्टिकोण संवाददाता*

 

गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर 22 जुलाई को पूरे लखीमपुर खीरी जनपद में किसानों की समस्याओं को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। बिजली की लगातार हो रही कटौती, यूरिया की किल्लत और किसानों पर हो रहे पुलिसिया दमन के खिलाफ जिला मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालयों तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इसी क्रम में गोला गोकर्णनाथ तहसील मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रह्लाद पटेल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक घंटे से अधिक समय तक उप जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और किसानों की मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। बिजली की आपूर्ति बाधित है, खाद समय पर नहीं मिल रही और जब किसान आवाज उठाते हैं तो पुलिस द्वारा लाठियों से जवाब दिया जाता है। यह किसानों का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार वर्मा, विपुल गुप्ता, के के मिश्रा, पप्पू बाजपेई, सुधीर शुक्ला, एडवोकेट सुरेश चंद्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष अजीत जैन, ब्लॉक अध्यक्ष कुंभी मतीन शाह, शरीफ अहमद, पंकज पटेल, फकीर मोहम्मद, प्रदीप सिंह रघुनायक सहित चार दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

भाजपा मंडल अध्यक्ष और राजस्व टीम के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    खबर दृष्टिकोण संवाद   जौनपुर, बदलापुर। भाजपा के मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ल और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!