Breaking News

शनिवार को 103424 वादों का निस्तारण जनपद न्यायालय के तत्वाधान में किया गया

 

जिला जज मनोज कुमार तृतीय व अपर जिला जज नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी की मेहनत लायी रंग, एक लाख से ऊपर वादों का हुआ निस्तारण।

खबर दृष्टिकोण

ब्यूरो रिपोर्ट

सीतापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार तृतीय की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के समापन के उपरान्त यह जानकारी दी गयी कि जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार तृतीय द्वारा 1 वाद का निस्तारण किया गया, अपर जिला जज, कोर्ट संख्या 2, महेन्द्र सिंह चतुर्थ द्वारा 2 वादों, अपर जिला जज, अपर जिला जज स्पेशल एस.सी.एस.टी.एक्ट, मो शफीक, द्वारा 3 वादों, स्पेशल ई.सी. एक्ट, विजय कुमार आजाद द्वारा 167 वादों, अपर जिला जज, स्पेशल पाक्सो कोर्ट संख्या 14, भगीरथ वर्मा द्वारा 3 वादों, अपर जिला जज एम.पी.एम.ए.एल, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, द्वारा 3 वादों, अपर जिला जज एफ.टी.सी. न्यू, दिनेश कुमार नागर द्वारा 3 वादों का, निस्तारण किया गया। इस प्रकार समस्त अपर जिला जज द्वारा 185 वादों का निस्तारण किया गया।

मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण सीतापुर के अध्यक्ष शकील उर रहमान खॉ द्वारा सुलह समझौते आधार पर 60 मामलों का निस्तारण कर 17145000 का एवार्ड किया गया।

परिवार न्यायालय सीतापुर के प्रधान न्यायाधीश राम नगीना यादव द्वारा 29 लम्बित वादों का समझौता सफलता पूर्वक किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट संख्या1 निशा झा द्वारा 53 लम्बित वादों का सफल निस्तारण किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट संख्या 2 सुबोध भारती द्वारा 86 लम्बित वादों का सफल निस्तारण किया गया।

 लघुवाद न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा 8 वादों का, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव प्रकाश द्वारा 679 वादों का, सिविल जज सीनियर डिवीजन सुदेश कुमारी द्वारा 31 वादों का अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम अंशू शुक्ला द्वारा 615 वादों का, सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय, विजय भान द्वारा 557 वादों का, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वितीय स्वरांगी शुक्ला, द्वारा 426 वादों का, सिविल जज सीनियर डिवीजन चतुर्थ, अभिनव श्रीवास्तव द्वारा 592 वादों का, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफ.टी.सी. अनामिका सिंह द्वारा 411 वादों का, सिविल जज जूनियर डिवीजन स्वरागीं चौधरी द्वारा 9 वादों का, न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वितीय आदित्य रंजन द्वारा 246 वादों का, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या 2, नेहा रंजन द्वारा 176 वादों का, स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट, आलोक मिश्रा द्वारा 774 वादों का तथा स्थाई लोक अदालत गोबरी प्रसाद द्वारा 1 वाद का, इस प्रकार समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्टाे द्वारा-4525 निस्तारित किये गये।

बाह्य न्यायालय महमूदाबाद रंजीत कुमार जायसवाल द्वारा 449 वादों का, ग्राम न्यायालय सिधौली, जयन्ती चन्द्रा द्वारा 242 वादों का, ग्राम न्यायालय लहरपुर, कुनाल कुल भास्कर, द्वारा 212 वादों का, बाह्य न्यायालय बिसवॉ, सुभाष द्वारा 89 वादों का, निस्तारण किया गया। इस प्रकार समस्त बाह्रय न्यायालयों द्वारा 992 लम्बित वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया।

जिला उपभोक्ता फोरम सीतापुर के अध्यक्ष, अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव, के द्वारा 1 वादों का निस्तारण कर समझौता राशि 235000.00 रूपये का एवार्ड किया गया।

जनपद सीतापुर के समस्त राजस्व न्यायालय द्वारा 46175 मुकदमें निस्तारित किये गये तथा जनपद सीतापुर के अन्य समस्त विभागों द्वारा 49850 मुकदमों का निस्तारण किया गया।

विभिन्न बैंकों द्वारा प्री-लिटिगेशन बैंक रिकवरी के 1435 मामलों को निस्तारित कर-39928000 रूपये का तीन करोड़ 99 लाख, 28 हजार रूपये समझौता राशि वसूली गयी। 163 प्री-लिटिगेशन ई-चालान का निस्तारण भी किया गया।

इस प्रकार जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत में 103424 वादों का निस्तारण सफलतापूर्वक किया गया।

About Author@kd

Check Also

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

  खबर दृष्टिकोण ब्यूरो रिपोर्ट सीतापुर। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में किसान दिवस का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!