Breaking News

मुख्यमंत्री करेंगे तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारम्भ

 

 

आम की विभिन्न प्रजातियों को जनमानस में लोकप्रिय बनाने व संरक्षण देने के लिए आयोजित किया जा रहा है आम महोत्सव

 

आम महोत्सव में 800 से अधिक प्रजातियों का किया जायेगा प्रदर्शन

 

खबर दृष्टिकोण | लखनऊ में आयोजित त्रिदिवसीय आम महोत्सव -2024 का शुभारम्भ आगामी 12 जुलाई से किया जा रहा है | इस अवसर पर महोत्सव का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वान्ह् 11 बजे आयोजित होने वाले आम महोत्सव को शुभारम्भ करेंगे। उत्तर प्रदेश में उत्पादित होने वाले आम की विभिन्न प्रजातियों को जनमानस में लोकप्रिय बनाने व संरक्षण देने के लिए इस तीन दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के आम की पूरी दुनिया में पहचान कायम हैं। इसलिए पूरे देश में आम के निर्यात में उत्तर प्रदेश का अहम योगदान है। योगी सरकार आम की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दे रही है। जिससे आम के निर्यात में बढ़ोत्तरी हो तथा निर्यातकों की आमदनी बढे़ और इसके साथ ही आम उत्पादकों को भी इसका लाभ मिले सके। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर आम महोत्सव के आयोजन के बारे में प्रेस प्रतिनिधियो को सम्बोधित किया । उन्होंने बताया कि फलों का राजा आम खासतौर से उत्तर प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। एक बडे़ क्षेत्रफल में विभिन्न प्रजातियों का उत्पादन किया जाता है और आम उत्पादन में स्वरोजगार के साथ ही आमदनी की भरपूर सम्भावनाएंे हैं। राज्य सरकार आम की गुणवत्ता, विविधिता तथा विभिन्न प्रजातियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके लिए आम उत्पादको के लिए पैकहाउस से लेकर निर्यातको, खुदरा व्यापारियों और रेस्टोरेन्ट एवं आमजनमानस को एक मंच पर लाकर आम की बिक्री और खपत बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा हैं। आम निर्यात की पूरी श्रृंखला की जानकारी देने के लिए यह तीन दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। उद्यान मंत्री ने बताया कि उ0प्र0 आम महोत्सव-2024 में आम के सभी हितधारक तथा किसान, समितियां, स्वयं सहायता समूह, पैक हाउस, फूड प्रोसेसर, निर्यातक, व्यापारी, नर्सरी मालिक, मशीनरी और उपकरण आपूर्तिकर्ता, शोधकर्ता, वैज्ञानिक आदि शामिल होगें। आम महोत्सव 2024 में लगभग 800 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जायेगा। इस वर्ष 100 से अधिक स्टॉल लगाए जा रहे हैं। आम महोत्सव में आम से बने विभिन्न पकवान एवं व्यंजन भी प्रदर्शित किये जायेंगे, साथ ही प्रतिभागियों द्वारा तैयार आम के पकवानों की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। उद्यान मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 3.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग 58 लाख मीट्रिक टन से अधिक आम उत्पादित होता हैं। इस वर्ष उत्तर प्रदेश से प्रथम बार जून माह के प्रारम्भ में केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ के प्रयासों से अमेरिका को आम का निर्यात किया गया है। वर्ष 2024 के जून माह तक 70 मीट्रिक टन आम का निर्यात किया जा चुका है।

About Author@kd

Check Also

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुकीमपुर में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

    प्रधानाध्यापिका व शिक्षकों ने छात्राओं को दिए उपहार। खबर दृष्टिकोण सिधौली/सीतापुर । तहसील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!