(मोहनलालगंज में लोकसभा स्तरीय भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन का हुआ आयोजन,लोकसभा चुनाव जीत के लिये बनी रणनीति)
ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज के सत्यशिव रिसार्ट में रविवार को लोकसभा स्तरीय भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन किया गया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम व विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर रहें।सम्मलेन में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गयी।तय किया गया कि महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाई गईं कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए मोर्चा की टीमें चुनाव दौरान महिला मतदाताओं के बीच जाएंगी और उन्हें बताएंगी कि महिलाओं के कल्याण के लिए इतने कार्य कभी किसी सरकार ने नहीं किए।मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश के अंदर बड़े बदलाव का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाने और उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। मातृशक्ति के सशक्तीकरण के लिए देश में किए जा रहे कार्यों की चर्चा विदेश में भी हो रही है। ऐसी बहुत सारी योजनाओं की चर्चा मतदाताओं के बीच जाकर लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा को करना है।भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने नारी शक्ति को सशक्त करने का कार्य किया है।उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन देकर आधी आबादी को धुएं से निजात दिलाया है एवम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर के रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करे महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का कार्य मोदी जी कर रहे हैं।यह चुनाव देश को विकसित भारत बनाने का चुनाव है,अतः सभी माताएँ बहनें एकजुट होकर के भाजपा सरकार बनाने हेतु आगामी 20 मई को कमल के फूल पर वोट देने का कार्य करें और सभी को इसके लिए प्रेरित करें।जिससे देश का सम्मान विश्वपटल पर बढ़ता रहे।सम्मेलन में मौजूद महिलाओ ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर को भारी मतो से जिताने का संकल्प लिया।इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजू रस्तोगी, महिला मोर्चा की लोकसभा प्रभारी साधना जग्गी,लोकसभा संयोजक महिला मोर्चा सरोज सिंह,कार्यक्रम संयोजक डॉली सिंह,जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रतिभा वर्मा,डॉ समता बाफिला,प्रियंका सिंह समेत महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।