Breaking News

एक साथ उ०प्र० सरकार के कई मंत्रियों ने मिलकर नवाबगंज पक्षी विहार का किया निरीक्षण

 

खबर दृष्टिकोण

 

रिपोर्ट मो०अहमद चुनई

 

पुरवा उन्नाव मामला लखनऊ कानपुर रास्ट्रीय राज्य मार्ग नवाबगंज स्थित पच्छी बिहार से सम्बन्धित है।

प्राप्त विवरण के अनुसार उन्नाव जनपद भम्रण के दौरान लोक निर्माण मन्त्री, उ0प्र0 जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग कपिल देव अग्रवाल तथा राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उ0प्र0 मयंकेश्वर शरण सिंह द्वारा नवाबगंज पक्षी विहार का निरीक्षण किया गया।

इस मौके मंत्री समूह द्वारा बताया गया कि पक्षी विहार का पूरा विकास कराने के साथ ही चारों ओर बाउन्ड्रीवाल करायी जायेगी, जिससे कि बाहरी लोगों का अनाधिकृत प्रवेश न हो सके और जनपद के अतिरिक्त आस-पास से भी पर्यटक आ सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जो भी लोग शिथिलता बरतेगें, उन पर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान मंत्री समूह द्वारा यहां पर आने वाले प्रवासी पक्षियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली गयी। जिसमें डीएफओ ने बताया कि यह एक वेटलैण्ड क्षेत्र है यहां पर बड़ी संख्या में प्रति वर्ष विदेशी पक्षी आ कर प्रवास करते हैं। झील के अंदर जलकुंभी होने पर मंत्री समूह द्वारा नराजगी जताई गयी तथा निर्देश दिए गए की इस जगह को साफ-सुथरा रखा जाएं ताकि पर्यटक यहां आकर प्राकृतिक दृश्यों का आनन्द उठा सकें। इस दौरान मंत्रियों द्वारा झील डियर पार्क का भी भ्रमण किया गया जहां पर हिरनों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने कहा कि यहां पर पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं ताकि जनपद में यह आकर्षण का केन्द्र बन सके वहीं इस मौके पर न्यायिक अपर जिलाधिकारी विकास कुमार सिंह भी हमराह रहे।

About Author@kd

Check Also

कांशीराम की पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

    ख़बर दृष्टिकोण उन्नाव संवाददाता अजीत कुमार यादव   उन्नाव: समाजवादी पार्टी कार्यालय में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!