पुरवा उन्नाव मार्ग पर नौ र्निमित सड़क पर आय दिन होरहे है हादसे तेज रफतार से चलने वाले वाहन बांट रहे है मौत जहां एक बाईक सवार गांव की शादी में हाथ बटा रहा था और वह मौरावां बाजार कोल्ड ड्रिकं लेने आया था जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन मारी जोर दार टक्कर टक्कर लग जाने
से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार थाना मौरावा क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी राम सुमेर उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम औतार अपने घर से मौरावां बाजार करने आया था। राम सुमेर का भाई राजकुमार भी मौरावां बाजार में ही था। आज समय लगभग 2:00 बजे रामसुमेर अपने घर मिर्जापुर जा रहा था। अभी वह बरखंडी देवी मंदिर और मिर्जापुर के बीच में ही पहुंचा था कि किसी ने जानकारी दी कि उसके भाई रामसुमेर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भाई के चोटहिल होने की खबर सुनते ही राजकुमार आनन फानन घटनास्थल पर पहुंचे। और ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौरावां ले गए। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामसुमेर गंभीर घायल हो गया था। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही चिकित्सकों ने रामसुमेर को मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बच्चे एक ढाई वर्ष की बेटी और एक 1 वर्ष का बेटा है। और बूढ़ी मां है। रामसुमेर की दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार व गांव में कोहराम मच गया।
जहां परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट मो० अहमद, चुनई पुरवा उन्नाव
