Breaking News

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

 

खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा

लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित अटल कक्ष में आज विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारत का प्रत्येक योग्य नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही यह भी तय किया जाए कि अयोग्य या मृतक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में न रहें, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी बने।

बैठक में बताया गया कि यह प्रदेशव्यापी अभियान है, जिसके अंतर्गत नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं और अयोग्य नाम हटाए जा रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार ने सरकारी बी.एल.ओ. के साथ-साथ राजनीतिक दलों के बी.एल.ओ. भी नियुक्त किए हैं, ताकि बूथ स्तर पर मतदाता सूची का सही पुनरीक्षण किया जा सके।

वक्ताओं ने कहा कि चुनाव आयोग की मंशा स्पष्ट है — केवल भारतीय नागरिकों के नाम ही मतदाता सूची में दर्ज रहें। इस दिशा में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है, जो लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि जिला महामंत्री विनोद लोधी ने अभियान के उद्देश्यों, दिशा और कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह ने मतदाता जागरूकता को लोकतंत्र की नींव बताते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व महामंत्री अनुराग मिश्रा, अरविंद गुप्ता, राजीव त्रिवेदी, दुर्गेश नंदन पांडे, बृजेश सिंह, संतोष कुमारी, बालमुकुंद दीक्षित, रश्मि गुप्ता, रचना शुक्ला, श्रीमती उमा राज, विनय गुप्ता (चीकू) सहित भाजपा के अनेक जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author@kd

Check Also

संपत्ति मूल्यांकन दर सूची पर आपत्तियों और सुझावों की सुनवाई 17 नवम्बर को

    कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी बैठक   खबर दृष्टिकोण आफताब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!