
भाजपा, कांग्रेस और सपा को लिया आड़े हाथों
बसपा प्रत्याशियों को वोट देकर जिताने की कर गयी अपील
रोहितसोनी जिला संवाददाता जालौन उरई खबर दृष्टिकोण
उरई (जालौन)। शहर के कोंच स्थित मैकेनिक नगर ग्राउण्ड में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव जनसभा को सम्बोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर अकेली दम बसपा चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस, भाजपा और सपा की सरकारों को आप लोगों ने भी देखा है। यह पार्टियां जातिवादी होने के कारण दलित समाज के हित में काम नहीं किया है। भाजपा सरकार नीतियां जातिवादी की राह पर चल रही है प्रदेश की भाजपा सरकार में गरीबों, मजदूरों, मुस्लिम आदि के कल्याण का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्राइवेट सेक्टरों काम कर रही है।भाजपा सरकार में प्रबुद्ध वर्ग भी दुखी देखा जा रहा है। भाजपा की सरकार में महंगाई, बेरोजगारी से सभी वर्ग के लोगों परेशान है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में बसपा प्रत्याशियों को जीता बसपा की सरकार बनवाने का काम करे। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनते ही.बुंदेलखंड के लोगों रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा तथा किसानों को लाभ दिलाने के अलावा कानून. का राज्य स्थापित किया जायेगा। कानून ब्यवस्था का राज कायम किया जायेगा तथा गुण्डा माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के लिए आयोग का गठन किया जायेगा जो कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि इस बार गुमराह होने की जरूरत नहीं है सभी को एकजुट होकर बसपा प्रत्याशियों को वोट देकर जिताने का काम कर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने का काम करना है। उन्होंने कहा सबजन हिताह सब जन सुखाये के नारे को सफल बनाने के बसपा प्रत्याशियों को हाथी वाले चुनाव चिंह पर बटन दवाकर जितना है। तभी कांशीराम जी का सपना पूरा हो सकता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से जनपद जालौन की तीनों विधानसभा सीटों माधौगढ़ से बसपा प्रत्याशी शीतल कुशवाहा, कालपी विधानसभा से छुन्ना पाल के अलावा उरई-जालौन सुरक्षित विधानसभा से प्रत्याशी सत्येन्द्र प्रताप (श्रीपाल) के साथ ही झांसी-ललितपुर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी भी जनसभा में मौजूद रहे।
बसपा के चित्रकूट-झांसी मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार, झांसी मंडल प्
