Breaking News

पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को व्यापारियों ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

 

 

सेना एवं सैनिकों के कारण ही देशवासी सुख चैन की सांस ले पाते हैं :संजय गुप्ता

 

शहीद सैनिकों का ऋण कभी भी चुकाया नहीं जा सकता :संजय गुप्ता

 

शहीदों की शहादत को कभी भूलना नहीं चाहिए: अनिरुद्ध निगम

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में पुलवामा हमले की बरसी 14 फरवरी के दिन राजधानी के व्यापारियों ने पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को याद किया संगठन के प्रदेश कार्यालय अयोध्या रोड पर शहीद सैनिकों की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि की तथा 44 दीपक जलाकर वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा सेना एवं सैनिकों के कारण ही देश के नागरिक सुख चैन की सांस ले पाते हैं उन्होंने कहा शहीद सैनिकों का ऋण हम कभी भी चुका नहीं सकते श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संगठन के ट्रांस गोमती इकाई के अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने कहा वीर सैनिकों की शहादत को हमें कभी भूलना नहीं चाहिए एवं उनके परिजनों का जहां तक संभव हो हमें ध्यान रखना चाहिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष मसीह उजजमा गांधी, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद फुरकान, ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय कांत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नारायण मोरिया, नीरज दुबे, गोमती नगर वरिष्ठ महामंत्री राजेश चौधरी, रवि जैन, मोहम्मद शबीह, मुजीब अहमद, सुमित गुप्ता सहित कई व्यापारियों ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!