Breaking News

आमने-सामने आया अखिलेश-जयंत और प्रियंका का काफिला

 

 

 

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव प्रचार में नेताओं ने पूरी तकत झोंक दी है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव-प्रचार के लिए बुलंदशहर पहुंचीं। वहां वह चुनावी वाहन से प्रचार कर रही थीं तभी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का विजय रथ और प्रियंका का काफिला एक साथ पहुंच गया।दरअसल, बुलंदशहर के जहांगीराबाद में एक चौराहे पर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का विजय रथ और प्रियंका का काफिला एक साथ पहुंच गया। दोनों का काफिला बराबर में आया तो अखिलेश व जयंत समाजवादी रथ की छत पर पहुंच गए। प्रियंका ने भी गाड़ी के ऊपर पहुंचकर अखिलेश-जयंत की ओर मुस्कुराकर हाथ हिलाया। अखिलेश व जयंत ने भी प्रियंका वाड्रा का अभिवादन किया।

About Author@kd

Check Also

भाजपा मंडल अध्यक्ष और राजस्व टीम के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    खबर दृष्टिकोण संवाद   जौनपुर, बदलापुर। भाजपा के मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ल और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!