Breaking News

नगर के मोहल्ला दली गढ़ी में डिप्थीरिया का केस मिलने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन जागा!

 

*खबर दृष्टिकोण*

*रिपोर्ट मो०अहमद चुनई!*

 

पुरवा-उन्नाव:डिफ्थीरिया रोगी पाय जाने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कमर कस ली जहां नगर के मोहल्ला दलीगढ़ी में डॉ श्वेतांशु सक्सेना ने घर घर भ्रमण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार सनिवार को भ्रमण के दौरान फ्रंट लाइन वर्कर तथा ए०एन०एम को डाक्टर श्वेताशु सक्सेना द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं। वहीं पिछले सप्ताह डिप्थीरिया का एक पेसेन्ट की पहचान नगर के मोहल्ला दलीगढी में हुई थी। और पहचान होते ही स्वास्थ्य महकमें ने सतर्कता बरतते हुए सर्वे किया गया जहां छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करवाना शुर किया गया। इसी क्रम में एसएमओ ने गहनता से जांच करके सभी गार्जियन व सम्बन्धित कोआवश्यक दिशा निर्देश दिए गये साथ ही जन मानस को एक दूसरे से दूर रहने और संदिग्ध केस मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है। उन्होने बताया कि डिप्थीरिया गले और नाक का एक गम्भीर जीवाणु संक्रामण है जो कोरिनेबैक्टीरियम नामक जीवाणु के कारण होता है साथ ही पर्यवेक्षण के दौरान इसहाक अली, शिवाकांत तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, एएनएम, आशा देवी आदि मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

पूर्व सांसद ने अपने स्वर्गीय पति की 76 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए र्निधन पात्र महिलाओं को दुधारू गाय दानकी!

    *खबर दृष्टिकोण* *रिपोर्ट मो०अहमद चुनई*   पुरवा उन्नाव जनपद की पूर्व सांसद अन्नू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!