Breaking News

पूर्व सांसद ने अपने स्वर्गीय पति की 76 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए र्निधन पात्र महिलाओं को दुधारू गाय दानकी!

 

 

*खबर दृष्टिकोण*

*रिपोर्ट मो०अहमद चुनई*

 

पुरवा उन्नाव जनपद की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने अपने पति र्स्वगीय संदीप टंडन की 76 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिले की निर्धन विधवा पात्र महिवा रमा रावत,रीता लोधी, सरला पाल, गुड़िया कुशवाहा, शिखा पांडे, गीता राठौर,सविता पाल को जीविकोपार्जन हेतु दुधारू गायें दान कीं। इनमें से कुछ महिलाओं के पति की मृत्यु पिछले एक वर्ष में हुई थी जबकि कुछ के पति कई वर्ष पूर्व गुजर चुके थे जिससे नाबालिग बच्चों सहित परिवारों के भरण-पोषण में कठिनाई उत्पन्न हो गई थी।

इसके साथ ही जिले के दिव्यांग पात्रों प्रेम लोधी, सरवन लोधी, सरजू कश्यप,ननकऊ प्रजापति,बुलाकी भुर्जी,करण रावत,विशाल तिवारी को ट्राईसाइकिलें प्रदान की।

अन्नू टंडन जी के इस सामाजिक कार्य की जिले भर में व्यापक सराहना हो रही है। लोगों ने कहा कि अन्नू टंडन जी की समाजसेवा की परंपरा आज भी असहायों के जीवन में नई आशा का संचार कर रही है।

About Author@kd

Check Also

बीते दिनों मार्ग दुर्घटना में तीन सगे भाईयों दर्दनाक मौत के बाद परिजनों से मिलने पहुचें सांसद साक्षी महराज

    वापस लौटते समय पहुंचे श्रीमती राम रानी देवी चौरसिया पब्लिक विद्यालय!   *खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!