Breaking News

पीलीभीत में अन्य जिलों से धान की आवक की रोक के लेकर किसानों का धरना

 

 

शाहजहांपुर पीलीभीत की सीमा पर कजरा में धान भरे वाहनों की लगी लंबी कतार

पूरनपुर एसडीएम, मंडी सचिव, थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर किसानों से की वार्ता 

व्यापारियों के धान पर लगेगा जुर्माना, किसान सहमत

 

 

खबर दृष्टिकोण – वीरेंद्र मिश्र

खुटार (शाहजहांपुर)। पीलीभीत के किसानों ने शाहजहांपुर की सीमा पर कजरा मोड़ पास अन्य जिलों से पीलीभीत में बिक्री के लिए आ रहे धान पर रोक लगाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि अन्य जिलों से धान की आवक से पीलीभीत में धान सस्ता लिया जा रहे है। जिससे जिले के किसानों का नुकसान हो रहा है। यदि अन्य जिलों से धान की आवक पर रोक लग जाती है तो धान की कीमत बढ़ जाएगी। जिससे पीलीभीत जिला के किसानों को लाभ होगा। किसानों से वार्ता करने के लिए एसडीएम पूरनपुर, पूरनपुर मंडी सचिव, थानाध्यक्ष सेहरामऊ उत्तरी व प्रभारी निरीक्षक खुटार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन देने पर कि जिला में अन्य जिलों के व्यापारियों का धान पर जुर्माना लगाया जाएगा, किसान सहमत सहमत हो गए।

        बुधवार को खुटार पूरनपुर रोड पर कजरा मोड़ के पास शाहजहांपुर पीलीभीत सीमा पर किसानों ने अन्य जिलों से पीलीभीत में बिक्री के लिए धान की आवक पर रोक लगाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। पीलीभीत जिला में राइस मिलों की बहुतायत है। जिससे पीलीभीत में धान की कीमत अच्छी रहती है। लेकिन अन्य जिलों से धान की आवक होने पर धान की कीमत घट जाती हैं। जिसका खामियाजा जिले के किसानों को उठाना पड़ता है। इसलिए किसानों ने धान की जिलाबंदी करने की मांग की। किसानों से खुटार से पूरनपुर की ओर जाने वाले धान भरे ट्रक, ट्रैक्टर ट्रालियों को सीमा पर ही रोक दिया। जिससे वहां पर धान भरे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जबकि अन्य यातायात बाधित नहीं किया गया। पीलीभीत भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष सुराज सिंह, चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, वीएम सिंह गुट के गुरुप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, बादाम सिंह, मंजीत सिंह, जोगा सिंह ने बताया कि सोमवार को एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह को धान की जिलाबन्दी के संबंध में ज्ञापन दिया गया था। लेकिन उस अमल नहीं किया गया। मजबूरन सभी किसान यूनियन के नेताओं को किसानों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक पीलीभीत में अन्य जिलों से धान की आवक नही रोकी जाती धरना जारी रहेगा। अन्य जिलों से धान लेकर आने वाले वाहनों को जिला में नहीं घुसने दिया जाएगा। धरना की सूचना पर एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह, पूरनपुर मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला, थानाध्यक्ष सेहरामऊ उत्तरी संजय कुमार, थानाध्यक्ष खुटार आर के रावत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की, उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान अपनी मांग पर अडिग रहे। अधिकारियों व किसानों में सहमति बनी कि किसानों को धान लाने ले जाने में कोई रोक नहीं लगेगी। लेकिन यदि व्यापारियों का धान पकड़ा जाएगा तो जुर्माना होगा। किसान यूनियन टिकैत गुट के दो, चढूनी गुट के दो, वीएम सिंह गुट के दो किसान मंडी समिति के अधिकारियों के साथ रहकर कागजातों की जांच करेगें। सहमति बनने पर धरना समाप्त कर दिया गया। रोके गए वाहन अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!