खबर दृष्टिकोण संवाद
कुशीनगर। कसया स्थित शहीद स्मारक पार्क में रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा महात्मा गांधी की 156वीं जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। स्वावलंबन के गांधी विचार को आगे बढ़ाते हुए क्लब ने 10 जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीनें प्रदान कीं। साथ ही समाज सेवा एवं व्यावसायिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पाँच व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल व एसडीएम संतराज सिंह बघेल ने संबोधित किया। रोटरी अध्यक्ष अजय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष मीनू जिंदल, संस्कार भारती महामंत्री डॉ. अनिल सिंहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
चरखे संग सेल्फी कार्यक्रम का आकर्षण बना।
