आंबेडकर जयंती पर ब्लॉक प्रमुख ने आंबेडकर सामुदायिक भवन में कराया कक्ष निर्माण फीता काटकर किया उद्घाटन।
खबर दृष्टिकोण संवाददाता जाकिर खाँन
शिकारपुर/सोमवार को शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव मामऊं में अम्बेडकर जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। वही अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में अंबेडकर सामुदायिक भवन में एक कक्ष तथा एक हाई मास्क लाइट तथा शीतल जल के लिए आरो की सौगात दी है। जिसका शिकारपुर भाजपा ब्लॉक प्रमुख पंकज कुमार गौतम ने फीता काटकर उद्घाटन किया है। साथ ही बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण की उधर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया है तथा उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की जमकर सराहना की गई। ब्लॉक ने कहा कि
विश्वरत्न विश्व भूषण भारतरत्न महाविद्वान महानायक अर्थशास्त्री महान इतिहास कार भारत संविधान निर्माता तेजस्वी क्रांतिसूर्य महान युगपुरुष करोड़ों शोषितों वंचितों पीड़ितों दलितों और महिलाओं के मसीहा एवं मुक्तिदाता महा मानव भारत के संविधान निर्माता भारतरत्न बोधिसत्व परमपूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 134 वें, जन्मोत्सव पर आज 14 अप्रैल पर उन्हें सभी ने सादर कोटि-कोटि नमन किया है। उधर बाबा साहब की प्रतिमा पर भाजपा जिला महामंत्री संजय चौधरी एवं रालोद नेता चौधरी नरेश प्रधान ने माला अर्पण कर उनके जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और संविधान निर्माता को बताया देश का महानायक उन्होंने हर वर्ग के लिए संविधान बनाया उसी से आज देश चलता है। इस दौरान अहमदगढ़ थाना पुलिस मुस्तैदी के साथ अंबेडकर सामुदायिक भवन पर तैनात रही।
इस अवसर पर वीरपाल सिंह गजराज सिंह सतपाल सिंह श्रीपाल सिंह बौद्ध सतीश कुमार नीरज कुमार लोकेश बीडीसी धर्मेंद्र कुमार निगम इंद्रपाल सिंह बलवीर सिंह फौजी प्रेमवीर सिंह जय किशोर बीके सिंह देवीदास सोनू जीतन बंटी चौधरी दिनेश शर्मा श्यामवीर कश्यप आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
