(खबर दृष्टिकोण) बाराबंकी : अगर देखा जाए तो बहुत कम लोग मिलते हैं, जो दुख सुख में सबका ख्याल रखते हैं। उन में एक नाम आता है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप का। जिन्हें लोग शेरे यूपी के नाम से भी जानते हैं। बाराबंकी में छोटा प्रोग्राम हो या बड़ा प्रोग्राम सभी समाजसेवी अपने प्रोग्राम में चीफ गेस्ट बनाते हैं। इनकी मोहब्बत का पैगाम इतना बड़ा है, कि किसी भी कार्यक्रम में जाने से इंकार नहीं करते हैं। अपना कीमती समय निकाल कर पहुंच जाते हैं। इसी वजह से बाराबंकी जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश के लोग इनसे बेपनाह मोहब्बत करते हैं। आपको बताते चलें, कि बाराबंकी में वरिष्ठ पत्रकार रिजवान मुस्तफा को ईद के दिन हार्ट अटैक हो जाने से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। सभी की दुआओं से ऑपरेशन कामयाब हुआ और डिस्चार्ज होते अपने निवास स्थान आ गए हैं। जैसे ही यह खबर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप तक पहुंची वह अपने सुपुत्र अविरल सिंह के साथ शहर के दयानन्द नगर में तहलका टुडे के हेड जनाब सैयद रिज़वान मुस्तफा के निवास स्थान मिलने पहुंचे। वेदांता हॉस्पिटल से सकुशल घर वापस आने पर उनका गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में मोहम्मदपुर बंकी निवासी समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष यशवंत यादव की भी बीमारी से स्वस्थ होने पर उनका हाल चाल जानने उनके आवास पर पहुंचे।और उनको शुभकामनाएं प्रेषित की। दोनो सम्मानित साथियों की लम्बी उम्र की दुआ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर साथ में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, हसमत अली गुड्डू, वैभव सैनी, कुशपाल सिंह, अजीज अहमद अज्जू आदि तमाम लोग मौजूद रहे।



