खबर दृष्टिकोण: अनुराग मिश्रा
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। तहसील गोला क्षेत्र के कस्बा मैलानी थाना के सीमावर्ती जिला शाहजहापुर के थाना क्षेत्र खुटार के अंतर्गत आने वाली कठिना पुलिया पर पीलीभीत से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे एक बाइक सवार की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल। राहगीरों की सूचना पर शाहजहांपुर पुलिस और खीरी पुलिस दोनों घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नीरज पुत्र छत्र पाल उम्र 35 वर्ष तथा घायल व्यास मणि पुत्र फूल सिह उम्र 30 वर्ष निवासी गण चूरा टांडा थाना भीरा जिला खीरी निवासी थे। घायल युवक व्यास ने जानकारी देते हुए बताया मैलानी की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन से आमने सामने से हुई जबरदस्त दुर्घटना हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पी आर वी के पुलिस कर्मियो ने तत्काल 108 एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलो को निकट वर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटार भेजवाया। जहाँ पर नीरज को चिकित्सको द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे घायल युवक का उपचार जारी है। घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे।
