खबर दृष्टिकोण संवाद
जौनपुर बदलापुर : राम नवमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की जिला कार्यकारिणी जौनपुर द्वारा सम्पूर्ण जिले में ध्वज वितरण कर भगवामय जौनपुर का संकल्प पूरा किया गया।बदलापुर क्षेत्र के घनश्यामपुर और शाहगंज क्षेत्र के रामनगर एवं नईगंज में ध्वज वितरण का कार्य सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के जिला प्रभारी अधिवेश तिवारी, जिला अध्यक्ष निगरानी समिति वैभव तिवारी, श्याम सुन्दर मिश्र, नीरज दुबे, हितेंद्र तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश तिवारी, युवा प्रकोष्ठ से अमन सिंह एवं क्षेत्र के अन्य सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति में ध्वज वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जिले को भगवा रंग में रंगने का संदेश देते हुए सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था को मजबूती देने का प्रयास किया गया।



