Breaking News

विकास कार्यों हेतु कुशीनगर को मिली करोड़ों की सौगात

 

 

भाजपा सरकार विकास कार्यों के लिए कृत संकल्पित : पी.एन पाठक, विधायक कुशीनगर 

 

विधानसभा कुशीनगर को विकास कार्यों के लिए सात करोड़ की मिली सौगात

 

कसया। कुशीनगर विधानसभा में विधायक पी.एन पाठक के प्रस्ताव पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए सात करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिली है। प्रथम किश्त के रूप में लगभग ढाई करोड़ की धनराशि भी जारी कर दिया गया है।विधानसभा में विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात मिलने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने विधायक श्री पाठक के प्रति धन्यवाद व आभार जताया है। लोगों ने कहा कि कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक के नेतृत्व में विधानसभा अपना स्वर्णिम गाथा लिख रहा है।

      विधायक पी.एन पाठक के प्रस्ताव पर कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के नगरपालिका परिषद कुशीनगर में वार्ड नंबर तीन संत गाडगेनगर में वंदन योजना के अंतर्गत लगभग एक करोड़, 53 लाख की लागत से विख्यात खरदर माता स्थान (नौकटोला) के सौंदर्यीकरण व विकास कार्य हेतु व नगरपालिका कुशीनगर के विभिन्न वार्डों में जलजमाव से मुक्त करने हेतु सीवरेज एवं जल निकासी योजनांतर्गत नपा के विभिन्न वार्डो में लगभग 2 करोड़,11 लाख 98 हजार की लागत से आर.सी.सी. नाले के निर्माण एवं नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड न. 10, वाल्मिकीनगर में दीनापट्टी सड़क पर लगभग 66 लाख, 23 हज़ार की लागत से नेटूआ वीर बाबा के पास तालाब का सौंदर्यीकरण व विकास समेत नगरपालिका परिषद कुशीनगर में पेयजल की समस्या को दूर करने हेतु लगभग 2 करोड़ की लागत से विभिन वार्डों में पेयजल व्यवस्था व पाइप लाइन विस्तार होगा, जिसकी वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। क्षेत्र की जनता ने विकास कार्यों के लिए विधायक पी.एन पाठक के प्रति धन्यवाद व आभार जताया है।

विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य अनवरत जारी रहेंगे। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता में है। सभी प्राचीन धर्मस्थलों का कायाकल्प कराया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य मंदिर परिसर को न केवल आधुनिक रूप में विकसित करना है, बल्कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और एक सुलभ वातावरण भी प्रदान करना है साथ ही नालियों के निर्माण से नगर में आवागमन और जल निकासी की सुविधा बेहतर होगी। साथ ही विधायक पी. एन पाठक ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री ए.के शर्मा का कुशीनगर की जनता की तरफ़ से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!