बैठक के बाद हर्षोल्लास के साथ प्रदेश अध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन
ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।
लखनऊ । तेलीबाग के रायबरेली रोड स्थित साउथ सिटी चौकी के सामने एक निजी लॉन में सर्व समाज व्यापार मण्डल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल की उपस्थिति में की गई जिसमें संस्था के पदाधिकारियों की तमाम समस्याओं के समाधान पर चर्चा परिचर्चा हुई और व्यापारियों को एकजुटता के होने वाले लाभों से अवगत कराया गया इसी क्रम में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल का जन्मदिन भी धूम धाम से मनाया गया संस्था के पदाधिकारियों द्वारा जन्मदिन की तैयारियां गोपनीय तरीके से की गई थी बैठक के बाद जब प्रदेश अध्यक्ष से केक काटने को कहा गया तो वे चका चौन्ध रह गये इस कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे,बी,सिंह की भी उपस्थित गरिमामयी रही सर्व समाज उद्द्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल और नुरूल हुदा अध्यक्ष शारदा नगर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे, बी,सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मनित किया गया इस आशय के साथ कि इनके द्वारा निरन्तर व्यपारियों की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से उजागर किया जाएगा कार्यक्रम में उपस्थित सभी संभ्रांत जनो का राष्ट्रीय अध्यक्ष जे,बी,सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा इसके उपरान्त आसिम मार्शल ने केक काटा उपस्थित सभी संभ्रांत जनो ने जोर दार तालियां बजाकर तोहफे देकर जन्मदिन की बधाईयां दी फिर सभी ने एक साथ जल पान किया ,कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रही नरूल हूदा (अध्यक्ष शारदा नगर)वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर शास्त्री , एस. के. द्विवेदी .प्रदेश सचिव भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद, दिनेश यादव (अध्यक्ष तेलीबाग), जगत सिंह धपोला (महामंत्री तेलीबाग), मुकेश यादव जी, सोनी कश्यप, श्याम सिंह, राकेश यादव एवं संतोष सिंह (अध्यक्ष उतरठिया),कमलेश सिंह (महामंत्री उतरठिया),मती नीलम रावत (अध्यक्ष बंगला बाजार)।।
