Breaking News

उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई सम्पन।

 

उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई सम्पन।

खबर दृष्टिकोण

सरोजनीनगर। उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक शुक्रवार को लखनऊ के सरोजनीनगर में हीरालाल नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने मौजूद पदाधिकारियों को संगठन का विस्तार करने के बारे में बताया। उन्होंने निर्देश दिए की सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में व्यापारियों को संगठित कर अपने संगठन में जोड़ें। उन्होंने कहा कि व्यापारी एकजुट और संगठित होंगे तो उनकी समस्याएं दूर करने में आसानी होगी। इस दौरान बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए राजेश कुमार यादव को विधानसभा महामंत्री और संजय गुप्ता को विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किया। ओम प्रकाश शर्मा ने मौजूद लोगों को बताया कि आगामी 26 जनवरी को झंडा रोहण के पश्चात प्रदेश कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। संगठन के महासचिव रवीश कुमार श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह, प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री दिलीप द्विवेदी, एयरपोर्ट व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, महामंत्री वीरेंद्र शर्मा और नादरगंज व्यापार मंडल प्रभारी अनीश खान बल्लू सहित तमाम अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!