Breaking News

जलशक्ति मंत्री ने वरिष्ठ मतदाताओ को किया सम्मानित,मिसकांल‌ से दिलाई भाजपा की सदस्यता

 

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।

मोहनलालगंज।निगोहां के लालपुर गांव में रविवार को भाजपा द्वारा आयोजित मतदाता सम्मान समारोह व सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि उ०प्र०सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वरिष्ठ मतदाताओ को फूल माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित करने के साथ ही ग्रामीणो को मिसकांल से भाजपा की सदस्यता दिलाई।मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मतदाता भाग्य विधाता है।भाजपा ने हमेशा जनादेश का सम्मान किया है‌।विपक्ष को ये समझना चाहिए की भाजपा पर यदि जनता का विश्वास ना होता तीसरी बार केन्द्र में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री ना बनते।भाजपा और जनसंघ की नीव कैसे रखी गई इसके बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई के भाजपा समर्पण को याद दिलाते हुए एक चाय वाला कैसे देश का प्रधानमंत्री बनकर जहा भारत मता बोलने पर सीने पर गोली पड़ जाती आज वहा लाल चौक पर तिरंगा फहरा दिया।इसलिए आप लोग केवल अपना काम करिए और भाजपा के साथ रहिए बाकी काम मोदी योगी पर छोड़ दीजिए।उन्होने कहा कि जब से प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार आई है तब से बहन-बेटियां सुरक्षित हो गई हैं।उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां की बेटी शाम 5 बजे नहीं रात 12 बजे भी सोने का आभूषण पहनकर घर से बाहर जा सकती है।वापस घर सुरक्षित आ सकती है।उन्होने भाजपा सरकार की अब तक उपलब्धियो के बारे में ग्रामीणो को विस्तार से बताया।कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता विनोद वर्मा व नवीन मिश्रा द्वारा किया गया।इस मौके पर भाजपा नेता शंकरी सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र दीक्षित,प्रधान प्रभाकर दीक्षित,प्रधान अभय कान्त दीक्षित,पूर्व ब्लाक प्रमुख नितिन जायसवाल,ब्रजेश पटेल,विकास पटेल,नागेश वर्मा,,ब्रजेश वर्मा,प्रांजुल पटेल,प्रिंस वर्मा समेत काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिंचाई के लिये राजकीय नलकूप व जर्जर सड़क बनवाये जाने की मांग..

लालपुर के पूर्व ग्राम प्रधान नंद किशोर वर्मा ने जलशक्ति मंत्री को पत्र देते हुये बताया उनके गांव में खेतो की सिचाई के लिये राजकीय नलकूप की जरूरत है ओर नलकूप लगवाने के लिए अपनी पर्याप्त जगह दे देगे। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवीन मिश्रा ने निगोहां स्टेशन रोड से लेकर 

मीरकनगर तक का मार्ग बहुत जर्जर है।जिस पर मंत्री ने दोनो मांगो को जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।

About Author@kd

Check Also

ब्रज की रसोई: लखनऊ में जरूरतमंदों के लिए अनुकरणीय सेवा

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा समाज के वंचित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!