खबर दृष्टिकोण |
सरोजनीनगर | प्रखर समाजवादी पूज्य एवं प्रेरक हीरालाल यादव की 29वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उनकी समाधि स्थल यदुनगर गौरी-बिजनौर रोड, स्काई पब्लिक स्कूल परिसर, सरोजनी नगर, लखनऊ में श्रद्धान्जलि दिवस के रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश एवं देश गणमान्य कवियों कृष्ण कुमार मौर्य (सदल जी), फारूक सरल, बाराबंकी के प्रदीप महाजन, अशोक अग्निपथी, सरोज सरगम, पूर्व पार्षद सरोजनीनगर राधेलाल द्वारा काव्यपाठ किया गया। इस अवसर पर हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कालेजेज की विभिन्न शाखाओं तथा हीरालाल यादव बालिका पीजी कालेज प्रांगण, हीरालाल यादव लॉ कालेज, हीरालाल यादव मेमोरियल ट्रस्ट ऑफ एजूकेशन, हीरालाल यादव कालेज ऑफ फार्मेसी, हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, बेंती एवं सरोजनी नगर, लखनऊ में बाबू हीरालाल यादव जी चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि देकर उनको हृदय की गहराइयों से स्मरण किया गया। समाधि स्थल यदुनगर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पुष्पवलय अर्पित किया गया। इस अवसर पर हीरालाल यादव बालिका इण्टर कालेज, गौरी, सरोजनी नगर, लखनऊ की छात्राओ द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। श्रद्धान्जलि स्थल पर प्रमुख रूप से सीएल वर्मा , राष्ट्रिय सचिव सपा चौधरी जगदीप यादव, सोनू कनौजिया , पार्षद गीता देवी, पार्षद लवकुश रावत, जिलाध्यक्ष सपा जयसिंह जयन्त, कैप्टन यादव , आदि कई गणमान्य उपस्थित रहे |