Breaking News

कुशीनगर की जनसभा में अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा प्रहार

 

 

जनसभा में पूर्व विधायक डॉ0 पीके राय भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी मेें हुए शामिल

 

कुशीनगर में चीनी मीलों को शुरू करेंगे व नौजवानों के लिए नौकरी हेतु ट्रेनिंग सेंटर की होगी शुरुआत

 

“हमारी सरकार बनती है तो पडरौना-कुशीनगर को ट्रेन से जोड़ने का काम होगा, ये लोग अच्छे दिन तो लाए नहीं 4 जून के बाद खुशियों के दिन आएंगे” : अखिलेश यादव

 

संवाददाता जुम्मन अली

 

कुशीनगर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कुशीनगर में इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पिन्टू के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा की। अखिलेश यादव ने कुशीनगर में आयोजित जनसभा में कहा है कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी सड़कों पर दिख रही है। भाजपा ने दस सालों में सभी के साथ धोखा किया है। किसी को भी नहीं छोड़ा है। हर वर्ग के साथ भेदभाव किया है। ये जो लगातार निजीकरण कर रहे हैं, उसका परिणाम ये हो रहा है कि गरीबों को नौकरी नहीं मिल रही है, ये लोग आरक्षण खत्म कर रहे हैं। सरकार बनने पर 30 लाख नौकरियां तो मिलेगी ही, फौज में भी पहले से ज्यादा भर्तियां होंगी। 10 साल में उन्होंने ना चीनी मिल चलाई ना गन्ने की कीमत बढ़ाई। हम किसानों से कह कर जा रहे हैं सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे, उनकी फसल की कीमत भी दिलाएंगे। आगे कहा कि कुशीनगर वो इलाका है जहां डबल इंजन की सरकार को डबल काम करना चाहिए था, लेकिन डबल इंजन कुशीनगर आते आते धुआं फेंकने लगे। ना विकास किया, ना नौजवानों को नौकरी दी ना किसानों की मदद की। भाजपा संविधान बदलना चाहती है। यही संविधान न्याय, अधिकार, सम्मान, नौकरी दिलाता है। भेदभाव खत्म करता है। बाबा साहब का संविधान हम सबके लिए संजीवनी है। यह संविधान आगे बढ़ने का अवसर देता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी नीयत ठीक नहीं है। इस लड़ाई में एक तरफ संविधान बचाने के लिए हम इंडिया गठबंधन के लोग है वहीं दूसरी तरफ संविधान बदलने की बात करने वाले भाजपा के लोग है। इस लोकसभा चुनाव में जनता संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी हो गयी है। पहले चरण के चुनाव से ही जनता ने भाजपा के सफाये का मन बना लिया था। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा जनता ने भाजपा का सफाया कर दिया है। सातवें चरण में भाजपा पूरी तरह साफ हो जाएगी। आगे कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा सरकार ने किसान, नौजवान सभी को ठगने का काम किया। धोखा दिया। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया। आय दोगनी नहीं हुई लेकिन खेती का लागत मूल्य बढ़ा दिया। खेती सम्बन्धित जरूरत का हर सामान महंगा कर दिया। कीटनाशक दवा डीजल, पेट्रोल, खाद सब महंगा कर दिया। गन्ने का किसान पूरी लागत लगा रहा है, लेकिन कीमत नहीं मिली। अन्य फसलों की भी कीमत नहीं मिली। उत्तर प्रदेश में गन्ने की कीमत दूसरे प्रदेशों से कम है। इंडिया गठबंधन सरकार किसानों के कर्ज माफ करेगी, साथ ही फसलों की सही कीमत दिलाएगी। जिससे किसानों के घर खुशहाली आये। इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों की मदद करेगी साथ ही नौजवानों की सरकारी विभागों में खाली पड़े लाखो पदों पर भर्ती करेगी। नौजवानों को नौकरी और रोजगार देगी। भाजपा सरकार ने नौकरियां नहीं दी। भर्ती परीक्षाओं के पेपर जानबूझ कर लीक करा दिये। भाजपा युवाओं को सिर्फ सपने दिखाना चाहती है। नौकरी आरक्षण नहीं देना चाहती है। इंडिया गठबंधन की सरकार गरीबों को अच्छी गुणवत्ता का राशन देगी। राशन दोगुना, पौष्टिक पैकेट आटा और मोबाइल चलाने के लिए फ्री इंटरनेट डाटा दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने कुशीनगर को एयरपोर्ट दिया है लेकिन भाजपा सरकार इसे नहीं चला रही है। आने वाले समय में अन्य एयरपोर्ट की तरह भाजपा सरकार इसे भी बेच देगी। भाजपा पश्चिम से लेकर पूरब तक सब जगह हार रही है। भाजपा नेताओं की भाषा लड़खड़ा रही है। मुख्यमंत्री जी पहले ही डगमगा रहे थे अब और डगमगा रहे है। इनके पास जनता को बताने के लिए कोई विकास कार्य नहीं है। भाषणों में वही पुरानी बातें और वही पुराने डायलॉग है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमें इस बात का दुःख है। मुख्यमंत्री जी पेपर लीक पर कुछ नहीं बोलते है। इनकी सरकार ने लाखों नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। इनका बुल्डोजर केवल गरीबों और असहायों पर चलता है। पेपर लीक कराने वालों पर नहीं चलता है, बुलडोजर गायब है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नौजवानों को भरोसा दिलाया कि दिल्ली में सरकार बनते ही तीस लाख खाली पदों पर आरक्षण के साथ नौकरियां दी जायेगी। गरीब माताओ, बहनों के खाते में एक लाख रुपया डालेंगे। महंगाई रोकेंगे। शिक्षामित्रों, आंगनवाड़ी कार्यक्रत्रियों आदि सबकी मदद करेंगे। कुशीनगर में चीनी मिल शुरू करेंगे। नौजवानों को नौकरी के लिए ट्रेनिंग सेन्टर शुरू करेंगे। उन्होंने कुशीनगर से अजय प्रताप उर्फ पिन्टू को भारी मतो से जिताने की अपील की। कुशीनगर जनसभा में पूर्व विधायक डॉ0 पीके राय समाजवादी पार्टी मेें शामिल हुए। पीके राय का स्वागत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इनके आने से कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया में पार्टी की ताकत बढ़ेगी। जनसभा में अखिलेश यादव ने लोगों से अपील की कि भाजपा से सावधान रहे। हर हालत में बूथ पर पहुंच कर वोट डालना है। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन को रिकार्ड वोटों से जिताना है। कुशीनगर की इस चुनावी जनसभा मेें पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, राम विजय सिंह, राम अवध यादव, पीके राय, कैलाश चन्द, कृष्णभान सिंह, शकील रिज़वी समेत अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान लोकसभा कुशीनगर प्रत्याशी अजय प्रताप अत्यंत विनम्रता पूर्वक हाथ जोड़कर घंटो तक स्टेज पर खड़े रहे और कुशीनगर की जनता को अपने पक्ष में वोट करके भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

About Author@kd

Check Also

केंद्रीय बजट 2024-25 एमएसएमई क्षेत्र के लिए किए गए विशेष प्रावधान – एमएसएमई मंत्री राकेश सचान

    खबर दृष्टिकोण |   लखनऊ। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!