Breaking News

हमारी सरकार द्वारा गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उन्हे सुखी जीवन प्रदान करने का काम किया है: मुख्यमंत्री योगी

 

खबर दृष्टिकोण

सिधौली/ सीतापुर । लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सूबे के मुख्यमंत्री ने चुनावी जनसभा में सरकार की उपलब्धियों का बखान कर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जितने की अपील की।

कस्बे के गांधी महाविद्यालय के पड़ाव मैदान पर रविवार को एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार विपक्षियों द्वारा ओबीसी के लोगों को मिलने वाला आरक्षण मुसलमानों को देने की बात कर रही है जो भाजपा को स्वीकार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस व समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस व समाजवादी पार्टियों की सरकारों में लोग भूख से मर रहे थे। गरीबी दिनप्रतिदिन बढ़ रही थी। हमारी सरकार द्वारा गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उन्हे सुखी जीवन प्रदान करने का काम किया है।

उन्होंने बताया कि साठ करोड़ लोगों का आयुष्मान भारत में कार्ड बनाकर उन्हें पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ हर वर्ष प्राप्त हो रहा है। 25 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त हुए हैं। 50 करोड़ लोगों के जनधन कार्ड बनाए गए। 12 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है।10 करोड़ गरीब लोगों के घरों में एलपीजी सिलेंडर दिया है उत्तर प्रदेश में हमलोगों ने। होली व दीपावली पर्व पर इन सभी लोगों को भरा हुआ सिलेंडर उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि हमने नैमिष धाम तीर्थ को अयोध्या धाम की तर्ज पर विकसित करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस व सपा के पास विकास का विजन ही नहीं था।

उन्होंने कहा कि जिससे भी हम पूछते हैं कि मोदी सरकार ही क्यों तो उनका कहना था कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि इतिहास के ऐसे मोड़ पर हम खड़े है जहां इतिहास बनाने हम जा रहे हैं। कि मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार भारत की सत्ता का संचालन करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्यासी कौशल किशोर, स्थानीय विधायक मनीष रावत, एमएलसी पवन सिंह चौहान, भरत त्रिपाठी, प्रशांत तिवारी, विमलकांत मिश्रा, गुरचरन सिंह ,मन्नू लाल तिवारी तथा भारी भीड़ मौजूद रही।

About Author@kd

Check Also

भाजपा मंडल अध्यक्ष और राजस्व टीम के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    खबर दृष्टिकोण संवाद   जौनपुर, बदलापुर। भाजपा के मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ल और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!