खबर दृष्टिकोण |
लखनऊ |बीजेपी के आनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। संगठन के संरक्षक शैलेश l शुक्ल द्वारा अंकुर सिंह को अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र दिया गया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने अंकुर सिंह के संगठन में हर पड़ाव पर अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ शामिल होकर अपना भरपूर योगदान देने की सराहना की और अंकुर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामना दी। इस अवसर पर अंकुर सिंह ने पहले तो संगठन सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस गरिमामय पद का वह पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे | प्रदेश एवं संपूर्ण भारत मे हमारे श्रमिक ,कर्मचारी और कामगार भाईयों के जीवन को बेहतर आयाम और जीवन शैली मिले इसके लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे ।
