Breaking News

ढोल नगाड़ो एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जन आशीर्वाद यात्रा का

 

 

खबर दृष्टिकोण |

 

आलमबाग | लखनऊ मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर की चुनावी दौरे में गुरुवार सुबह क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में विशाल जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया | जन आशीर्वाद यात्रा का यह विशाल काफिला देर शाम रायबरेली रोड से होते हुए बंगला बाजार से एलडीए परिक्षेत्र में प्रवेश किया | एलडीए के विभिन्न वार्डो में स्थानीय पार्षद भाजपा कार्यकर्त्ता और स्थानीय लोगो द्वारा इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया | लॉ कालेज के सामने पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ता अंकुश शर्मा व उनके सहयोगियों द्वारा गुलाबो की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया यह काफिला पराग चौराहा होते हुए हिन्द वार्ड पहुंचा जहाँ पार्षद सौरभ सिंह मोनू स्थानीय निवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओ संग यात्रा का जोरदार स्वागत किया वहीं लोकबंधु चौराहे पर भी भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा यात्रा का अभिन्दन किया गया बालाजीमंदिर के सामने भाजपा कार्यकर्त्ता के के शुक्ल ऊर्फ टुनटुन शुक्ला शैलेन्द्र गुप्ता संग असंख्य संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़ो संग नाचते गाते हुए जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत किया और जय श्री राम के नारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया |

About Author@kd

Check Also

भाजपा मंडल अध्यक्ष और राजस्व टीम के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    खबर दृष्टिकोण संवाद   जौनपुर, बदलापुर। भाजपा के मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ल और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!