Breaking News

पिता के साथ खेत में खाद डालने गयी बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मौत

 

खबर दृष्टिकोण बहराइच

बिछिया, बहराइच : बहराइच में कतर्नियाघाट वन्य जीव अभ्यारण्य के सुजौली रेंज के भरिया गांव में खेत के किनारे गयी बालिका को तेंदुआ ने हमला कर शुक्रवार दोपहर में निवाला बना लिया। बालिका परिजनों के साथ खेत मे खाद डालने गयी थी। बालिका पर तेंदुए ने किया हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित है। मौके पर पहुंची सुजौली पुलिस और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाकर बालिका के लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कतर्नियाघाट वन्य जीव अभ्यारण्य में तेंदुए का हमला थमने का नाम नही ले रहा है एक के बाद एक ताबड़तोड़ तेंदुए के हमले जारी है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे सुजौली ग्राम पंचायत के मजरा अयोध्यापुरवा निवासी इसराईल की 10 वर्षीय पुत्री आयशा घर से कुछ दूरी पर स्थित भरिया जंगल से सटे अपने पिता के साथ खेत मे खाद डालने गयी थी। पिता खेत में खाद डाल रहे थे आयशा मेड़ पर खड़ी थी तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने उसपर झपट्टा मारकर हमला कर दिया। आयशा के चीखने पर पिता शोर मचाते हुए दौड़े, पिता को आता देख तेंदुआ आयशा को छोड़कर भाग गया, लेकिन हमले में गंभीर रूप से जख्मी आयशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के किसान दौड़े और किसी तरह हांका लगाते हुए तेंदुए को जंगल की ओर भगाया। घटना के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

About Author@kd

Check Also

सीएससी संचालक से लूट करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, 9 सितंबर को बाइक सवार लुटेरों ने घटना को दिया था अंजाम

    ख़बर दृष्टिकोण उन्नाव संवाददाता अजीत कुमार यादव   उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!