Breaking News

बारिश ने खोली लखनऊ नगर निगम जोन 5 की पोल, सड़कों पर जल का जलजला।

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रात हुई तेज बारिश ने मानसून के पहले नगर निगम द्वारा कराए गए सीवर व नालों की सफाई कार्यों की पोल खोल दी है। नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 65 चित्रगुप्त नगर में भीषण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विजयनगर पुरानी पुलिस चौकी मोड़ के पास मुख्य सड़क नदी में तब्दील हो गई है। जलभराव के चलते लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। चित्रगुप्त नगर वार्ड के इंद्रलोक कॉलोनी, आशुतोष नगर सहित कई कालोनियों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के चलते भीषण जलभराव हो गया और नाला नालियों का पानी उफान मार कर लोगों के घरों में घुस गया। आसाराम बापू को रोड स्थित अंबेडकरनगर सहित टेक्निकल इंटर कॉलेज में जलभराव की स्थिति देखी गई। मानसून के पहले नगर निगम प्रशासन द्वारा सीवर नालों की सफाई के बड़े-बड़े दावे किए गए थे किंतु एक रात की तेज बारिश ने नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों के इन दावों की कलई खोल दी। सड़कों पर लबालब पानी भरा हुआ है और लोग अपनी जान हथेली पर रखकर अपने गंतव्य को आ जा रहे हैं। आज सुबह सबसे ज्यादा मुसीबत का सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ा। घर से निकलते ही पानी का जलजला देखने को मिला। दर्जनों स्कूली वाहन पानी में बंद हो गए। जिससे क्षेत्र के भारी तादाद में स्कूली बच्चे अपने-अपने विद्यालयों में नहीं जा सके। देखा जाए तो चित्रगुप्त नगर वार्ड में जलभराव की समस्या वर्षों से चली आ रही है। अभी हाल में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम द्वारा नाले का निर्माण भी कराया गया किंतु एक रात की बारिश ने इस नाले के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है।

About Author@kd

Check Also

ब्रज की रसोई: लखनऊ में जरूरतमंदों के लिए अनुकरणीय सेवा

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा समाज के वंचित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!