दीपक खरे
खबर दृष्टीकोण
कोंच में फैक्ट्री एरिया में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर देर रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख कोंच श्रीमती रानी देवी के द्वारा माता सरस्वती व विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व फीता काटकर किया गया। भजन गायक अदिति श्रीवास्तव ने ब्लाक प्रमुख रानी देवी का माल्यार्पण करके स्वागत किया। आयोजन समिति के द्वारा आये हुए गायकों को माला पहनाई गयी। भजन संध्या में अदिति श्रीवास्तव ने कई भजन सुनाएं, जिन्हें सुन श्रोता भाव विभोर हो गए। गायक गिरिराज, दिलीप पिरोनिया, विशाल ने सुंदर भजन पेश किए, जिन्हें सुन श्रोताओं ने खूब तालियां बजायीं। कार्यक्रम में नाल पर परशुराम, पैड पर कृष्णा महाराज, ऑर्गन पर उदित नारायण संगत दे रहे थे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक संजीव श्रीवास्तव सहित वृजमोहन झा, अनुपम सिंह, अचल झा, अभय श्रीवास्तव सजल खरे राजीव श्रीवास्तव राजीव श्रीवास्तव आंशिका ,श्रीवास्त्व अक्षरा श्रीवास्त्व भगवान सिंह बड़ी ही मुस्तैदी से व्यवस्था संभालने में लगे हुए थे।
