लखनऊ : संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के साथ क्षेत्र के समस्त व्यापारियों ने 60 फिट रोड जानकीपुरम लखनऊ में सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क के वादे को याद दिलाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने यहां के क्षेत्रीय विधायक बीकेटी एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए मांग किया है। कि मुख्य सड़क 60 फिट रोड अटल चौराहे से लेकर नहर रोड तक बड़े -बड़े गड्ढे होने के कारण लगातार जलभराव बना रहता है, ना तो बी के टी विधायक इस पर ध्यान देते हैं और न ही लखनऊ विकास प्राधिकरण। जबकि मुख्य सड़क होने के नाते अटल चौराहे से लेकर नहर रोड तक लोगों का निकलना दूभर रहता है। बरसात में तो सड़क में गड्ढे की जगह गड्ढे में ही सड़क नजर आती है। हर साल बारिश में आए दिन एक्सीडेंट होता है, समस्या इतनी बढ़ गई है कि व्यापारियों को अपनी दुकान तक पहुंचना मुश्किल होता है। इस कारण व्यापारियों को और क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं इसके पहले भी कई बार इसकी शिकायतें संबंधित विभागों से की गई है। पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। यह घोर लापरवाही का परिचायक है। संगठन के पदाधिकारी व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है, इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि मुख्य मार्ग होने के नाते इस सड़क को बनना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा, रजनीश मिश्रा, प्रदेश सलाहकार अमित तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष उमेश यादव, संरक्षक रवी मोहन श्रीवास्तव, जानकीपुरम अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, संयुक्त मंत्री अख्तरअली, सुनील सिंह, उपाध्यक्ष सीताराम गुप्ता एंव कृष्ण कुमार गुप्ता इत्यादि मार्केट के सभी व्यापारी, समस्या के विरोध में शामिल हुए। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक सूर्य नारायण तिवारी ने कहा क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला को अपने क्षेत्र की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए ध्यान देना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ संगठन की तरफ से फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड मे इकाई अध्यक्ष रंजीत मौर्या के नेतृत्व में बूस्टर डोज का कैंप लगाया गया कैंप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे उपस्थित हुए।
