Breaking News

दादी का दाह संस्कार करने गया पोता गंगा नदी में डूबा, 

 

 

 

सुबह जाल में फंसा मिला शव

 

 

 

मछली पकड़ने वाले जाल में किशोर का शव फंसा मिला

 

 

वाराणसी, । रामनगर में गंगा में एक दिन पूर्व अंतिम संस्‍कार करने के लिए गंगा में गए परिजनों के बीच किशोर नदी में डूब गया। क्रियाकर्म के बाद परिजन घर आ गए तो सुबह मछली पकड़ने वाले जाल में किशोर का शव फंसा मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार किशोर चंदौली के महावलपुर गांव का निवासी था।जब मुसीबत आती है तो चारों तरफ से आती है। कुछ ऐसा ही चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महावलपुर गांव के एक परिवार के साथ हुआ। दादी के निधन के बाद अवधूत भगवान समाधि स्थल के पास दाह संस्कार करने आया पोता गंगा नदी में डूब गया। परिजन भी क्रियाकर्म करने के बाद घर चले गए। इसी बीच जब किशोर नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सोमवार की सुबह मछुआरों के जाल में फंसा किशोर का शव मिला।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दादी के बाद पोते की मौत से गांव में भी सियापा छा गया।गांव निवासी रवींद्र की माता का रविवार को निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए परिजन समाधि स्थल पर पहुंचे। यहां शव दहन के बाद लोग गंगा नदी में स्नान करने लगे। रवींद्र का बेटा किशन कुमार (12) भी नहाने लगा। नहाते नहाते वह गहरे पानी में समा गया। इस दरम्यान किसी की भी निगाह किशन पर नहीं पड़ी। स्नान व खान पान करने के बाद लोग वहां से जाने लगे।किशन नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन हुई, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद परिजन घर आ गए। घर में दादी की मौत के बाद रोना पीटना पड़ा था। वहीं किशन के न मिलने से लोगों पर दुख का पहाड़ टूट गया। किसी ने यह भी नहीं सोचा था कि अगली सुबह बेटे की भी मौत की खबर आएगी। गंगा नदी में मछुआरों के जाल में फंसे किशोर को देखा तो हर कोई सन्न रह गया।

About Author@kd

Check Also

हिंद मेडिकल कॉलेज में एक और छात्र ने की आत्महत्या

  _उपस्थिति कम होने से परेशान था एमबीबीएस छात्र_ खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता अतुल कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!