Breaking News

लुटेरे से भिड़ी युवती, 

 

 

 

दांत से काटकर घायल कर भाग निकला बदमाश

 

 

बदमाश की वारदात सीसी कैमरे में कैद

 

 

लखनऊ, । ठाकुरगंज में मरी माता मंदिर के पास कैंपल रोड हसरत टाउन निवासी सहाना से एक बदमाश ने पर्स लूट लिया। सहाना ने बहादुरी का परिचय दिया और बदमाश से भिड़ गई। काफी देर तक वह बदमाश को पकड़े रही। इस बीच बदमाश ने दांत से सहाना के हाथ पर काट लिया। दर्द से युवती कराह उठी और उसकी पकड़ ढ़ीली हो गई, जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकला। बदमाश सीसी कैमरे में कैद हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।सहाना के चाचा आमिर ने बताया कि उनकी भतीजी शुक्रवार रात में दवा लेने के लिए निकली थी। मरी माता मंदिर के पास एक बदमाश ने सहाना का पर्स व मोबाइल फोन छीन लिया। सहाना ने इसका विरोध किया तो वह भागने लगा। हिम्मत दिखाते हुए सहाना बदमाश से भिड़ गई। छीना झपटी में सहाना का मोबाइल फोन टूट गया। कुछ देर तक सहाना बदमाश को पकड़े रहीं। इस बीच स्थानीय लोग मूकदर्शक बने रहे। कोई भी सहाना की मदद के लिए आगे नहीं आया। इस बीच बदमाश ने सहाना के हाथ पर दांत से काट लिया और धक्का देकर पर्स लेकर भाग निकला।स्थानीय लोगों को लगा कि सहाना का किसी युवक से आपसी विवाद हुआ है। हालांकि, बाद में जब लोगों ने सच्चाई जानी तो बदमाश का पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं सके। बदमाश ने दांत से हाथ पर जोर से काटा था, जिससे खून निकलने लगा। सहाना के मुताबिक स्थानीय लोग अगर उसकी मदद के लिए आगे आए होते तो बदमाश भाग नहीं पाता। पुलिस के मुताबिक सीसी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!