शिकायत के बावजूद देर शाम तक सिमा विवाद में उलक्षी रही पुलिस,पीड़िता काटती रही दो थानों के चक्कर,
देर शाम पीजीआई कोतवाली में मुकदमा दर्ज,
शारदा नगर योजना के सैनिक नगर के गली नंबर 14 में शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे मंदिर से पूजा कर वापस लौटी एक महिला को घर के बाहर एक एक स्थानीय दबंग ने महिला संग अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे और कपड़े फाड़ दिए। वहीं पीड़िता ने स्थानीय पीजीआई पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद मामला आशियाना थाने का बता पीड़िता को बैरंग वापस लौटा दिया।वहीं पीड़िता देर शाम तक दोनों थाने का चक्कर काटती रही और पुलिस कार्यवाही के बजाए सिमा विवाद में उलक्षी रही।देर शाम ऊंच अधिकारियों के फटकार के बाद पीजीआई पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शारदा नगर योजना के सैनिक नगर लेन संख्या 14 में रहने वाली पीड़िता प्रियंका तिवारी पत्नी सुशील तिवारी के मुताबिक शनिवार सुबह अपने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ मंदिर से वापस लौट रही थी।तभी कुछ लोगो से उसे रोककर गाली गलौज शुरू कर दिया।इस पर महिला ने विरोध जताया तो दबंगो ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और कपड़े फाड़ दिए।घटना को देखकर साथी महिला व पीड़ित महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े तो आरोपित मौके से भाग निकले। पीड़िता अपने पति संग शिकायत लेकर पीजीआई पुलिस के पास गई तो पुलिस ने मामला आशियाना बताकर चलता कर दिया।इसके बाद पीड़िता आशियाना थाने गयी।वहां की पुलिस मौके पर आई घटना को पीजीआई बताकर वापस चली गई।वही घटना के दस घण्टे बीतने के बाद ऊँच अधिकारियों के फटकार पर पीजीआई पुलिस ने देर शाम पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।