Breaking News

डबल इंजन की सरकार में डबल हुआ भ्रष्टाचार – अखिलेश

 

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा

सपा सरकार बनी तो मवेशियों से निजात दिलाने का काम किया जाएगा

रायबरेली, । पहले चरण के मतदान से ही सपा के पक्ष में हवा चल रही है। इसका पता रायबरेली के लोगों को भी चला गया होगा। गर्मी निकालने वाले अब तक भाप बन चुके हैं। रायबरेली में मतदान के बाद यह सब धुंआ बन जाएंगे। डबल इंजन की सरकार में केवल एक ही चीज डबल हुई है, वह है भ्रष्टाचार। कुछ इसी तरह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। सपा के मुखिया मंगलवार को लालगंज के बैसवारा इंटर कॉलेज में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था की बात वह कर रहे हैं जिनकी सरकार में हिरासत में मौत हुई हैं। वसूली के लिए पुलिस ने व्यापारी की जान ले ली। आइपीएस फरार है। 25 हजार रूपये का इनामी पुलिस कप्तान पिच बनवाकर क्रिकेट खिलवा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे ज्यादा धाराएं उन्हीं पर लगी हैं।भाजपा में अपराधियों को टिकट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन केवल चुनाव तक ही दिया जा रहा है। यदि सपा की सरकार बनी तो सरसों का तेल व एक किलो घी भी दिया जाएगा। मुफ्त राशन जब तक सपा सरकार रहेगी, तब तक दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से पूछा कि बाबा का सबसे प्रिय मवेशी कौन सा है.। सपा सरकार बनी तो मवेशियों से निजात दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 100 नंबर जब से 112 बनी है भाजपा ने पुलिस का कबाड़ा कर दिया है। डबल इंजन की सरकार में केवल एक ही चीज डबल हुई है वह है भ्रष्टाचार। बाबा मुख्यमंत्री स्मार्टफोन तक नहीं चला पाते इसलिए उन्होंने स्मार्टफोन नही बाटे। उन्होंने सभी से सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

About Author@kd

Check Also

कैपीसिटी बिल्डिंग आफ ड्रग रेगुलेटर्स” विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

    ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ   उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!