Breaking News

बोले नरेश उत्तम, संविदा कर्मियों को सरकारी किया जाएगा, पुरानी पेंशन बहाल होगी

 

 

रोहितसोनी जिला संवाददाता जालौन उरई

 

पूर्व सांसद राजाराम पाल ने भाजपा को झूठ का पुलिंदा बताया

 

कोंच। सपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सूबे की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए योगी के गर्मी निकालने के बयान पर पलटवार किया, कहा कि ये क्या गर्मी निकालेंगे, 10 मार्च को योगी की ही गर्मी निकल जाएगी। सबका साथ सबका विकास के भाजपा के ध्येय वाक्य को हास्यास्पद बताते हुए मौर्य ने कहा, जिसको साथ लिया उसका ही और सत्यानाश कर दिया इन्होंने। उन्होंने कहा कि किसानों की रक्षा, बेरोजगारी दूर करने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए अखिलेश कृत संकल्पित हैं। भाजपा ने इस प्रदेश को अंधेरे में धकेल दिया है, पांच सालों में इस सरकार ने कुछ भी नहीं किया सिवाय जुमलेबाजी के। जनाधार खिसकने के डर से कृषि कानूनों को वापिस लिया गया। भाजपा ने तो हिंदुओं की परिभाषा ही बदल दी है। संघ और भाजपा में जो हैं केवल वे ही इनके लिए हिंदू हैं, बाकी जनता से इन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास की दौड़ में आगे बढ़ाने के लिए अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना है और जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करना है।

 

जनपद जालौन में विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान की तारीख की उल्टी गिनती के बीच सियासी पारा लगातार उछाल मार रहा है। मंगलवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और पूर्व सांसद राजाराम पाल ने जनपद जालौन की तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे सपा के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा करके वोटरों को लुभाने का प्रयास किया। निर्धारित समय से करीब दो घंटे बिलंब से इन नेताओं का हेलीकॉप्टर एसआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में उतरा। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सबसे पहले बुंदेलखंड की धरती को प्रणाम किया और कहा कि देश से अंग्रेजों को हटाने का काम बुंदेलखंड की धरती से हुआ था, प्रदेश से कांग्रेस को हटाने का काम सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने किया था। भाजपा का सफाया करने का काम भी बुंदेलखंड की पावन धरती से होगा। भाजपा की गर्मी भी बुंदेलखंड से ही निकलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। मौजूदा भाजपा सरकार दलित, मजदूर, किसान और नौजवान विरोधी है। उन्होंने दावा किया कि हालिया निपटे दो चरणों के चुनाव में सपा सौ सीटें जीत कर आ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की एम एसपी की मांग बिल्कुल जायज है, सपा की सरकार बनते ही उसकी मांग के अनुरूप कानून बनाया जाएगा। उन्होंने नारा दिया, खेत बचाओ सांड़ों से देश बचाओ भांडों से। उन्होंने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा अगर सूबे में अखिलेश की सरकार बनी तो कक्षा एक से लेकर सोलह तक की पढ़ाई मुफ्त मिलेगी, गरीब माताओं बहनों को 18000 रुपए सालाना पेंशन मिलेगी, फसल की लागत से ड्योढे दाम देने का काम सपा करेगी, एमएसपी की गारंटी मिलेगी, संविदा कर्मियों को सरकारी किया जाएगा, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होगी, सरकारी केंटीन खोल कर सस्ता राशन दिया जाएगा। पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि यह चुनाव कई मायनों में अहम है, यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा भारत को चीनी शासन व्यवस्था की ओर ले जा रही है। अगर भाजपा को सत्ता से बेदखल न किया गया तो आने वाले समय में शायद ही चुनाव हों। भाजपा ने सभी सरकारी प्रतिष्ठानों को बेचने का जघन्यतम अपराध किया है। ऐसे लोगों को सत्ता से खदेड़ना है। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव, सुरेंद्र बजरिया, वीरपाल सिंह दादी, पूर्व राज्यमंत्री हरिओम उपाध्याय, अतरसिंह राठौर, दीपराज गुर्जर, महिला जिलाध्यक्ष मांडवी निरंजन, जमींपाल सिंह गुर्जर, आदि ने भी संबोधित किया। सपा के माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह और उरई विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी दयाशंकर वर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव ने की, संचालन माधौगढ़ विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर ने किया। इस दौरान अनिल वैद, प्रभु दयाल गौतम, प्रमोद शुक्ला, अशोक राठौर, गुलाब सिंह जाटव, सरनाम सिंह यादव, हरिश्चंद्र तिवारी, अनूप राठौर, संजीव तिवारी, अजय यादव, विनय पांड़ौरी, हेमंत यादव, सत्येंद्र गुर्जर रवा, डॉ. शिवम यादव, रवि यादव, ममता सिंह कुशवाहा, शांतनु यादव, माधव यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। एसडीएम राजेश सिंह, सीओ शाहिदा नसरीन, प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, एसएसआई आनंद कुमार सिंह, थानेदार आरके सिंह, रामगोविंद आदि पूरे समय मैदान में डटे रहे।

About Author@kd

Check Also

कैपीसिटी बिल्डिंग आफ ड्रग रेगुलेटर्स” विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

    ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ   उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!