Breaking News

सरोजनीनगर विधानसभा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह अपने भरी हुंकार

 

 

लखनऊ। जैसे जैसे वोटिंग की तारीख पास आती जाती जा रही है सरोजनीनगर विधानसभा में प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में तेजी आती जा रही है इसी चुनाव प्रचार में सरोजनीनगर विधानसभा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह अपने विरोधी प्रत्यशी से चुनाव प्रचार में काफी आगे नजर आ रहे है।प्रत्याशी राजेश्वर सिंह आज जनसपंर्क में डेंटल कॉलेज के पास उतरेठिया में किया जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिख रहा था,जनसंपर्क दौरान गणपति लॉन में राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा की यहां लोगों से मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने एवं यूपी के सुनहरे भविष्य के लिए फिर से एक बार भाजपा सरकार बनाने की जरूरत है प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने कहा भाजपा मातृशक्ति के प्रति दृढ़ संकल्पित है, कृत संकल्पित है। जो हमारा संकल्प पत्र आया है, वो बेटियों, बहनों और माताओं के सशक्तिकरण के प्रति केंद्रित है।सभा मे भारी संख्या में आई हुई महिलाओं को समाज और देश निर्माण मे अपने योगदान देने के लिए कहा।उन्होंने कहा मेरे परिवार की महिलाएं देश सेवा हेतु सरकार से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं। मैं चाहता हूं कि सरोजनी नगर और लखनऊ की महिलाएं भी शिक्षित होकर इसी प्रकार देश सेवा से जुड़ें।राजेश्वर सिंह का जनसंपर्क आज शहरी क्षेत्र के मवैया,आर जी अपार्टमेंट,वृन्दावन सेक्टर-5,सेंट बेसिल स्कूल सेक्टर 6,एल पी एस एकेडमी सेक्टर 6,राज गंगा टॉवर,में सघन जनसम्पर्क किया,राजेश्वर सिंह को भी जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।राजेश्वर सिंह आज पी जी आई में डॉक्टरों और वहाँ काम करने वाले स्टॉफ से भी अपने लिए वोट और समर्थन माँगा।राजेश्वर सिंह ने आशियाना गुरुद्वारा और मानसरोवर गुरुद्वारा में जा कर माथा टेक कर अपनी जीत के लये अरदास की।जनसंपर्क में राजेश्वर सिंह के साथ साथ विद्यावती द्वितीय वार्ड के जननायक पार्षद एवं पार्षद दल के उप नेता कौशलेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में विद्यावती द्वितीय वार्ड में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह अपने वार्ड विद्यावती द्वितीय में सरोजनीनगर प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के लिए अपने समर्थकों के साथ घर घर जाकर वोट और समर्थन माँगा।कौशलेन्द्र द्विवेदी ने जनसम्पर्क करते हुए कहा कि हम भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह को अपने वार्ड के साथ साथ पूरी विधानसभा में कमल खिलाने के लिए वोट मागेंगे और राजेश्वर सिंह को एक लाख के वोट के अंतर से विजयी बनाने का प्रयास करेगे।जनसंपर्क में पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी के साथ

लखनऊ महानगर मीडिया सहसंयोजक चंद्रभूषण पांडे उर्फ पप्पू पांडे लखनऊ महानगर नगर कार्यकारिणी सदस्य मुरारी उपाध्याय आरआर वर्मा लखनऊ महानगर विधि प्रकोष्ठ से हेमंत पांडे अवध व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौबे मंडल मीडिया प्रभारी दुर्गेश शुक्ला महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीता दीक्षित वार्ड अध्यक्ष सुनीता लंबा मंडल महामंत्री दीपा त्रिवेदी महिला मोर्चा के मंडल मीडिया प्रभारी गीता वर्मा बबली त्रिवेदी अंजली बाजपेई मंडल मंत्री विमल सिंह मंडल संयोजक राजेश सिंह वार्ड मंत्री दर्शन सिंह मंडल आईटी सेल से सौरव सिंह राठौर एवं समस्त क्षत्रिय वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनता का भी भारी जोश के साथ भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के लिए वोट एवं समर्थन मांग कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

About Author@kd

Check Also

कैपीसिटी बिल्डिंग आफ ड्रग रेगुलेटर्स” विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

    ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ   उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!