Breaking News

चौ0 चरण सिंह का सम्पूर्ण जीवन किसानों की खुशहाली व देश के विकास के लिए रहा – उप कृषि निदेशक

 

 

रायबरेली – देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह का जन्म दिवस कृषि विभाग द्वारा ब्लाक राही के प्रांगण में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। किसान सम्मान दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एक महिला कृषक राज कुमारी सहित उपनिदेशक कृषि एचएन सिंह सहित जिला कृषि अधिकारी रवि चन्द्र प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 गजेन्द्र प्रताप सिंह एवं उत्कृष्ट कृषकों द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उपनिदेशक कृषि ने कहा कि चै0 चरण सिंह का सम्पूर्ण जीवन किसानों की खुशहाली व देश के विकास के लिए रहा। देश का विकास समृद्धि के लिए ग्राम व किसान का विकास जरूरी है। कृषक विशेषज्ञों द्वारा कृषि की पैदा को बढ़ाने के लिए आर्गेनिक खेती (जैविक खेती) के प्रयोग से कृषि की पैदावार निश्चित बढ़ती है की जानकारी दी गई।जिला कृषि अधिकारी रवि चन्द्र प्रकाश ने किसानो से कहा कि किसान सम्मान दिवस समारोह में कृषि वैज्ञानिको के द्वारा बतायी गई जानकारी को किसान आत्मसात कर आगे बढ़े। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला किसान भी उपस्थित थी।

 

संवाददाता अमरेन्द्र यादव

About Author@kd

Check Also

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुकीमपुर में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

    प्रधानाध्यापिका व शिक्षकों ने छात्राओं को दिए उपहार। खबर दृष्टिकोण सिधौली/सीतापुर । तहसील …

error: Content is protected !!