अंकित कुमार द्विवेदी ब्लॉक संवाददाता कदौरा
कदौरा जालौन- भाजपा के पूर्व प्रांतीय परिषद सदस्य महेश गुप्त गुड्डा ने उपस्थित लोगों से कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो जातिवाद,वर्गवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद,से दूर रहकर काम करती है, जिसमें छोटे से छोटा सामान्य व्यक्ति भी ऊंचाइयों को छू सकता है! जिसका उदाहरण हमारे राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री महोदय है! भाजपा के मंडल अध्यक्ष जगत विश्वकर्मा ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया भाजपा की महिला नेत्री मंडल मंत्री रेनू वर्मा ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है, महिलाओं को भाजपा से जुड़कर समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ना चाहिये युवा मोर्चा महामंत्री राहुल परिहार ने युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाकर पार्टी का काम करने की बात कही!
इस मौके पर राजेश वर्मा, विकास शर्मा,राजेश चौधरी,मीनू,ललिता, सीताराम,मालती ,आयुष शर्मा,आशीष,अनूप,गंगाधरिया आदि लोग मौजूद रहे!
