Breaking News

भाई के सीने में चाकू घोंपने वाला आरोपित गिरफ्तार

 

 

 

कौशांबी , । बड़े भाई के सीने में चाकू घोंपकर हत्‍या करने वाला आखिर पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। शुक्रवार को उसने वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से फरार था। पुलिस उसे ढूंढ रही थी। सतीक जानकारी पर उसे रविवार को पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद न्‍यायालय भेजा। वहां से जेल भेज दिया। मामला कौशांबी जनपद के करारी थाना क्षेत्र का है। इस वारदात से मां के आंसू नहीं रुक रहे हैं। उसका एक बेटा नहीं रहा जबकि दूसरा जेल चला गया है।करारी थाना क्षेत्र के चक हिंगुई गांव निवासी मेराज पुत्र कैसर मां से अलग अपनी बीवी के साथ रहता था। मेराज का छोटा भाई बबलू अपनी मां के ही साथ रहता है। शुक्रवार की दोपहर मेराज के घर से आटा चोरी हो गया। आटा चोरी का आरोप मेराज ने अपनी मां पर लगाया और विवाद करने लगा। इस बीच बबलू आ गया। वह मां का पक्ष लेते हुए मेराज से विवाद करने लगा।बात बढ़ी और दोनों भाइयों में मारपीट होने लगी। इस दौरान बबलू आक्रोश में आकर घर में रखा चाकू निकाल कर मेराज के सीने में घोंप दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बबलू वहां से फरार हो गया। इधर लहूलुहान हाल में मेराज को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपित बबलू को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी।रविवार की सुबह एसओ करारी प्रिंस दीक्षित को मुखबिर ने सूचना दी कि बबलू करारी चौराहे पर किसी साधन का इंतजार कर रहा है। इस पर थानाध्यक्ष हमराही सिपाही विमल, सर्वेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और हत्‍या के आरोपित बबलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बबलू की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया। बबलू को जेल भेज दिया।

About Author@kd

Check Also

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुकीमपुर में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

    प्रधानाध्यापिका व शिक्षकों ने छात्राओं को दिए उपहार। खबर दृष्टिकोण सिधौली/सीतापुर । तहसील …

error: Content is protected !!