Breaking News

पत्नी को वीडियोकाल कर युवक ने हाथ की नस काटी

 

 

 

युवक का शांतिभंग में चालान किया गया

 

 

एहतिशाम किसी अन्य महिला से फोन पर बात करता था युवक

 

 

कानपुर,। कल्याणपुर में एक युवक ने पत्नी को वीडियो काल करने के बाद हाथ की नस काट ली। पत्नी की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे प्राथमिक उपचार के लिए ले गई। बाद में युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।कल्याणपुर के मसवानपुर निवासी कंचन मिश्रा ने चार साल पहले एहतिशाम अली के साथ प्रेम विवाह किया था। कुछ समय से एहतिशाम किसी अन्य महिला से फोन पर बात करता था। जिसे लेकर अक्सर उसका पत्नी कंचन से झगड़ा होता था। सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। एहतिशाम कल्याणपुर रोड स्थित होटल में बैठा था। इसी बीच उसने पत्नी को वीडियोकाल करने के बाद अपने हाथ की नस काट ली। कंचन ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे थाने लाया गया।थाना प्रभारी कल्याणपुर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपित की पत्नी किसी अन्य महिला से उसकी बातचीत होने को लेकर शक करती थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। आरोपित के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

About Author@kd

Check Also

हिंद मेडिकल कॉलेज में एक और छात्र ने की आत्महत्या

  _उपस्थिति कम होने से परेशान था एमबीबीएस छात्र_ खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता अतुल कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!